<

10000 वर्ग फुट में फैला, कीमत 32 करोड़… विराट-अनुष्का का अलीबाग वाला विला देखा क्या? आइए कराते हैं वीडियो Tour

विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का महाराष्ट्र के अलीबाग में एक बेहद शानदार और सुकूनभरा विला है. जिसकी कीमत 32 करोड़ रुपए है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का महाराष्ट्र के अलीबाग में एक बेहद शानदार और सुकूनभरा विला है. अलीबाग मुंबई के पास स्थित एक शांत समुद्री इलाका है, जहां कई मशहूर हस्तियां छुट्टियां बिताने आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि विराट कोहली का यह विला करीब 10,000 वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये के आस पास है.
विराट कोहली इस वीडियो में नजर आ रहे हैं जो पूरे विला का टूर करवा रहे हैं. वीडियो को गुड होम्स मैगजीन नाम के इंस्टाग्राम से पोस्ट किया गया है. इस विला की सबसे खास चीज इसका तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल है. इसके अलावा इसमें मॉडर्न किचन, बड़े और आरामदायक बेडरूम, स्टाइलिश बाथरूम और जकूजी भी है. गाड़ियों के लिए कवर पार्किंग और स्टाफ के रहने की अलग सुविधा भी दी गई है.
 
इस घर को मॉडर्न स्टाइल में बनाया गया है, लेकिन इसे प्रकृति के करीब रखने की कोशिश की गई है. बड़े-बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां हैं, जिससे घर में भरपूर धूप और ताजी हवा आती है. अंदर का डिजाइन सिंपल लेकिन बहुत ही एलिगेंट है, जिससे पूरे घर में शांति और आराम का माहौल महसूस होता है. महंगे मार्बल और अच्छे क्वालिटी के पत्थरों का इस्तेमाल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है.
 
घर के बाहर हरा-भरा गार्डन और ओपन डाइनिंग एरिया है, जहां परिवार खुली हवा में समय बिता सकता है. साथ ही, सुरक्षा के लिए आधुनिक सिस्टम और स्मार्ट लाइटिंग भी लगाई गई है. व्यस्त जीवन के बीच यह विला विराट और अनुष्का के लिए सुकून की जगह है, जहां वे अपने परिवार के साथ आराम से समय बिता सकते हैं. यह घर लग्जरी, आराम और शांति का शानदार उदाहरण है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST