<

विराट कोहली ने ध्वस्त किया ‘ग्रेट’ सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुमार संगकारा को भी छोड़ा पीछे

Virat Kohli World Record: विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Virat Kohli World Record: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 25 रन बनाते ही कोहली ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. इस मुकाबले में 25 रन बनाते ही विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. विराट कोहली ने सबसे कम 624वीं पारी में यह कारनामा किया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं. कोहली से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा ने यह मुकाम हासिल किया था. अब कोहली भी सचिन और संगकारा के क्लब में शामिल हो गए हैं.

विराट ने तोड़ा सचिन-संगकारा का रिकॉर्ड

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28,000 रन पूरे किए थे. इसके अलावा श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा ने 624 पारियों में यह कारनामा किया था.

सबसे तेज 28000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली – 624 पारी
सचिन तेंदुलकर- 644 पारी
कुमार संगकारा – 666 

कुमार संगकारा का ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त

विराट कोहली ने कुमार संगकारा का एक दूसरा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दरअसल, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (IND vs NZ) में अपनी पारी के दौरान 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया. विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में 28,017+ रन बना लिए हैं, जबकि कुमार संगकारा के नाम कुल 28,016 रन दर्ज हैं. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 664 मैचों की 782 पारियों में 48.25 की औसत से कुल 34,357 रन बनाए हैं.

वनडे में विराट ने लगाए सबसे ज्यादा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने 556 इंटरनेशनल मैचों की 623 पारियों में 52.58 की औसत से 27,975 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 84 शतक और 145 अर्धशतक लगाए हैं. विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 53 शतक लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

NXT Summit 2026: चावल, गेहूं, मक्का…भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किन चीजों को रखा गया बाहर, पीयूष गोयल ने सारा कन्फ्यूजन कर दिया दूर

NXT Summit 2026: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर…

Last Updated: March 14, 2026 00:05:29 IST

Viral Video: ‘जान से मार डालो…’, झांसी की सड़क पर हाई वॉल्टेज ड्रामा, महिला ने पत्थर उठाया फिर युवकों से हुई हाथापाई

झांसी एलीट क्रॉसिंग वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो…

Last Updated: March 14, 2026 00:09:17 IST

कागज के नोट, डेमो से जीता भरोसा… फिर लेकर उड़े 7 लाख रुपये; कारोबारी को ठगने वालें गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई ठगी मामला: आरोपियों ने एक कारोबारी को यह झांसा देकर लगभग ₹7 लाख की…

Last Updated: March 13, 2026 23:20:55 IST

क्रॉस वोटिंग का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस विधायक कुफरी पहुंचे, भूपेंद्र हुड्डा बोले- ‘ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं…’

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले हरियाणा में…

Last Updated: March 13, 2026 22:44:47 IST

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा में ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की एंट्री, कांग्रेस ने विधायकों को बेंगलुरु भेजा

ओडिशा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले अपने 8 विधायकों को बेंगलुरु रवाना…

Last Updated: March 13, 2026 22:08:55 IST

भीषण गर्मी से बचने के लिए अपनाएं न्यूट्रशनिस्ट रुजुता दिवेकर के उपाय, रहेंगे कूल-कूल

गर्मियों के मौसम में अगर आप पेट संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं और खुद…

Last Updated: March 13, 2026 21:26:50 IST