<
Categories: खेल

संजय मांजरेकर के बयान से नाराज हुए विराट कोहली के भाई, विकास ने जमकर साधा निशाना

संजय मांजरेकर ने हाल ही में विराट कोहली के प्रदर्शन के बाद सवाल उठाते हुए आसान फॉर्मेट में खेलने की बात कही थी. हालांकि अब विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बाद विराट के भाई ने संजय मांजरेकर पर निशाना साधा है.

Vikas Kohli replied on Sanjay Manjarekar: विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने संजय मांजरेकर के एक पुराने बयान पर निशाना साधा है. भले ही भारत तीन मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड से हार गया हो लेकिन विराट कोहली अकेले इन मैचों में चमकते सितारे बनकर उभरे. उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक समेत 240 रन बनाए. अगर इन मैच में कोहली को अच्छा साथ मिला होता, तो सीरीज़ का नतीजा अलग हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंदौर के लोगों को विराट कोहली की शानदार पारी करीब से देखने को मिली. उन्होंने 338 रनों का पीछा करते हुए 124 रनों की पारी खेली. तीन वनडे मैचों में कोहली ने 93, 23 और 124 रन बनाए और जब भी बल्लेबाज 50 रन के आंकड़े को पार करता था, तो इस दिग्गज खिलाड़ी के प्रशंसक पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर को ट्रोल करना शुरू कर देते थे.

संजय मांजरेकर ने शेयर की वीडियो

इसकी वजह ये है कि कुछ समय पहले मांजरेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने 37 साल के कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने और वनडे के “आसान” फॉर्मेट में खेलने के फैसले पर सवाल उठाया था. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने यह टिप्पणी सिडनी में पांचवें और आखिरी एशेज टेस्ट के बीच में की थी. मांजरेकर की ये टिप्पणी कई प्रशंसकों को पसंद नहीं आई. इनमें से एक हैं उनके भाई विकास कोहली.

विकास कोहली ने दिया बयान

रविवार को जब कोहली ने अपना 54वां वनडे शतक और कुल मिलाकर 85वां शतक पूरा किया, तो विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर मांजरेकर पर निशाना साधा और अब यह स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. उन्होंने पूछा कि क्या वनडे क्रिकेट की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि ये कितना “आसान” है. इसे देखते हुए मांजरेकर के पास कोहली के लिए कोई और सुझाव होंगे. उन्होंने आगे लिखा कि मुझे आश्चर्य इस बात का है कि क्या क्रिकेट के मिस्टर एक्सपर्ट के पास क्रिकेट के सबसे आसान फॉर्मेट के लिए कुछ सुझाव हैं. सुझाव देने के लिए उस जगह पर होना होगा. वैसे भी कहना आसान होता है और करना मुश्किल.

कोहली का शानदार फॉर्म

बता दें कि पिछले छह वनडे मैचों में जो कोहली ने खेले हैं, उनमें उन्होंने तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. यह भी नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए एक शतक और एक अर्धशतक भी बनाया था.

इंटरनेशनल करियर को कह सकते हैं अलविदा!

टेस्ट से रिटायर होने के बाद, यह सवाल उठने लगे थे कि क्या कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह सकते हैं.

जुलाई 2026 में नीली जर्सी पहनेंगे कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे में कोहली ज़ीरो पर आउट हो गए थे. हालांकि उन्होंने जबरदस्त वापसी की और सिडनी में आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाए. तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कोहली अगली बार जुलाई 2026 में नीली जर्सी पहनेंगे. जब भारत तीन वनडे मैच खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगा. हालांकि उससे पहले वो IPL 2026 के लिए लंदन से भारत लौटेंगे, जहां वह RCB को टाइटल बचाने में मदद करने की कोशिश करेंगे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST