Ghaziabad Crime: पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी के साथ नाईपुरा कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था. बताया जा रहा है कि उसने यह कमरा पिंकी से मुलाकात करने की सुविधा के लिए लिया था. पिंकी का पति प्रमोद दिवाली पर अपने गांव गया हुआ था. सोमवार शाम महिला अपनी बहन के साथ घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित पिंटू के कमरे पर पहुंची थी.
गाजियाबाद पिंकी मर्डर केस
UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला अपनी बहन के साथ प्रेमी से मिलने उसके किराए के कमरे पर पहुंची थी. इसी दौरान प्रेमी ने दोनों को कमरे में साथ देखा तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया. विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया.
मृतका की पहचान बुलंदशहर के मलकपुर निवासी पिंकी (28) के रूप में हुई है. वह अपने पति प्रमोद और तीन बच्चों के साथ लोनी की नाईपुरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी. आरोपी पिंटू (33) बुलंदशहर के शेखपुर गढ़वा गांव का रहने वाला है. दोनों के बीच करीब पांच महीने पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई.
जानकारी के मुताबिक, पिंटू ने अपने दोस्त आर्यन गुप्ता उर्फ बंटी (22) के साथ नाईपुरा कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया था. बताया जा रहा है कि उसने यह कमरा पिंकी से मुलाकात करने की सुविधा के लिए लिया था. पिंकी का पति प्रमोद दिवाली पर अपने गांव गया हुआ था. सोमवार शाम महिला अपनी बहन के साथ घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित पिंटू के कमरे पर पहुंची थी.
उस समय कमरे में पिंटू का रूम पार्टनर मौजूद था. इसी बीच पिंटू कमरे पर लौटा और दोनों को एक साथ देखकर नाराज हो गया. इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर पिंटू ने पास में पड़ी ईंट उठाई और पिंकी के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात के दौरान पिंकी की बहन कमरे के बाहर खड़ी थी. अंदर से चीख-पुकार सुनकर वह कमरे में पहुंची तो पिंकी खून से लथपथ पड़ी थी. बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों को आता देख पिंटू और उसका दोस्त भागने लगे. हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीछा कर पिंटू को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी बैग लेकर कमरे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था.
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि इंद्रापुरी चौकी पर महिला की हत्या की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. आरोपी पिंटू और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर…
India vs New Zealand 4th ODI 2026: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा वनडे 13 नवंबर…
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान करने वाली खबर आई है. दीवाली…
Bijnor Crime: पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो…
ICSE Board Exam 2027: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों…
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहता था,…