UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान करने वाली खबर आई है. दीवाली की रात राष्ट्रपति भवन के बॉडीगार्ड के पड़ोसी ने उनके सिर में गोली मार दी. इसके अलावा बदायूं में भी एक विवाद की खबर सामने आई है.
राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली
President Bodyguard Shot: उत्तर प्रदेश के बागपत में दीवाली की खुशियों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. बागपत में पटाखे फोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिर में गोली मार दी गई. जानकारी के अनुसार, ये घटना बागपत के गोपालपुर खदाना गांव की है. यहां राष्ट्रपति भवन में तैनात 26 वर्षीय सेना के जवान सौरभ तोमर दीवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर अपने घर आए थे.
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे सौरभ अपने परिवार के साथ सड़क पर पटाखे फोड़ रहे थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले धीरज और मोनू ने इसका विरोध किया. देखते ही देखते सौरभ के भाई विनीत के साथ उनकी बहस शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा और इसी बीच धीरज ने देसी पिस्तौल निकालकर गोली चला दी. गोली पहले दीवार से टकराई और फिर सौरभ के सिर में जा लगी. हमले के बाद आरोपी परिवार को धमकी देते हुए फरार हो गए. परिजन तुरंत सौरभ को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज कस्बे से भी एक खबर सामने आई है. यहां शनिवार शाम मेले में खिलौने खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि स्टॉल लगाने वाले पिता-पुत्र ने ऋतिक सिंह और रोहित कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में 25 वर्षीय रोहित की मौत हो गई. वहीं ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उसके बेटे मोहम्मद वारिस की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में विवाद की वजह पैसों का लेन-देन सामने आया है.
Bijnor Crime: पुलिस के मुताबिक, राखी 28 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी. दो…
ICSE Board Exam 2027: ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों…
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्वच्छता रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रहता था,…
IPL 2027: चावला ने टूर्नामेंट का समय बदलने के संभावित फ़ायदों पर भी ज़ोर दिया,…
IPL Expansion: एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड 2028 सीज़न से इसे बढ़ाने पर विचार कर…
Delhi Pollution: पॉल्यूशन कंट्रोल नियमों के मुताबिक, GRAP में सिर्फ़ चार फेज़ तय किए गए…