<

Virat Kohli: हैक या डिलीट… विराट कोहली की इंस्टाग्राम पर वापसी, क्यों Deactivate हुआ था इंस्टा अकाउंट?

Virat Kohli Instagram Account Activated: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा से एक्टिवेट हो गया है. शुक्रवार को अचानक कोहली का अकाउंट इंस्टाग्राम से गायब हो गया था. अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

Virat Kohli Instagram Account Activated: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का करोड़ों फॉलोअर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया था. इससे कोहली के फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे. कोहली का अकाउंट अचानक से गायब होने से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था, लेकिन अब कोहली ने फिर से इंस्टाग्राम पर वापसी की है. विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट एक बार फिर एक्टिवेट हो गया है. यह देखकर कोहली के फैंस ने राहत की सांस ली. दरअसल, विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को जीना पसंद कर सकते हैं. वह सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस से जुड़े रहते हैं. ऐसे में जब अचानक कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हुआ, तो फैंस में खलबली मच गई. फैंस सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाने लगे. फैंस ने कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में जाकर सवाल पूछने शुरू कर दिए. हालांकि कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया. अभी तक इसको लेकर विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हैक हुआ था कोहली का इंस्टा अकाउंट?

दरअसल, शुक्रवार को अचानक से विराट कोहली का इंस्टा हैंडल गायब हो गया. कई यूजर्स को उनका प्रोफाइल सर्च करने पर ‘User not found’ दिखने लगा. इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि कोहली ने अपना इंस्टा अकाउंट डीएक्टिवेट या फिर डिलीट कर दिया है. बता दें कि विराट कोहली की बहुत बड़ी फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 270 म‍िल‍ियन (27 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ घंटों के बाद विराट का अकाउंट फिर से इंस्टाग्राम पर दिखने लगा. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट हैक हुआ था या फिर उन्होंने खुद ही डीएक्टिवेट कर दिया था. हालांकि विराट कोहली या उनकी टीम की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया. ऐसे में अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कोहली का इंस्टा अकाउंट तकनीकी कारणों से डीएक्टिवेट हुआ था या फिर किसी और वजह से.

अब मैदान पर कब दिखेंगे कोहली?

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की जबरदस्त फॉलोइंग है. वह इंस्टाग्राम पर अलग-अलग प्रोफेशन के भारतीयों में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं. इसके अलावा वह एशिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले शख्स भी हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ट्रेनिंग, अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करते हैं. साथ ही ब्रांड कोलैबरेशन के वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं.
बता दें विराट कोहली अब कुछ महीनों बाद मैदान पर खेलते दिखाई देंगे. वैसे तो वह मार्च में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से IPL खेलते दिखाई देंगे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली की वापसी के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा. विराट कोहली जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे, जब भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol-Diesel Price UP: घर से निलने से पहले नोट करें यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price UP: नोएडा से लेकर महाराजगंज तक पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार (02…

Last Updated: April 2, 2026 10:16:47 IST

SIR के विरोध में लोगों ने पार की हदें, 7 जजों को घंटों घेर कर रखा; पश्चिम बंगाल के मालदा में मचा बवाल

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है.…

Last Updated: April 2, 2026 10:12:29 IST

RPSC SI Admit Card 2026 Released: आरपीएससी एसआई एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

RPSC SI Admit Card 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर का एडमिट…

Last Updated: April 2, 2026 10:04:22 IST

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा फैसला, जरूरी पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी छूट; ये चीजें होंगी सस्ती

Petrochemical Duty Exemption: फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा, "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े और उसके…

Last Updated: April 2, 2026 10:00:28 IST

MP Gold Price Today: 3 दिन में बढ़े 6000, शहर में आसमान छू रहे सोने के दाम

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 2, 2026 09:54:01 IST

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

Khesari Lal Yadav: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 2, 2026 09:16:46 IST