<
Categories: बिज़नेस

Petrol-Diesel Price UP: घर से निलने से पहले नोट करें यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price UP: नोएडा से लेकर महाराजगंज तक पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को स्थिर हैं. सुबह रेट्स में कोई इजाफा नहीं किया गया है.

Petrol Diesel Price UP: ईरान और इजराइल के बीच जारी जंग को एक महीने से भी अधिक का समय हो गया है. इसमें अमेरिका मित्र देश इजराइल के साथ है और ईरान पर बमबारी कर रही है. वहीं, ईरान के पलटवार ने खाड़ी देशों की हालत पस्त कर दी है. स्टेट ऑफ हॉर्मूज के करीब-करीब बंद होने से   दुनियाभर के देशों की आर्थिक स्थिति पर असर डाला है. भारत की बात करें तो देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों और जिलों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया है.  

जानें यूपी के शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

लखनऊ 
पेट्रोल : 94.84 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.98 रुपये प्रति लीटर

कानपुर 
पेट्रोल : 94.44 रुपये लीटर
डीजल :  87.51 रुपये लीटर

प्रयागराज 
पेट्रोल : 94.84 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.98 रुपये प्रति लीटर

नोएडा
पेट्रोल : 94.74 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.81 रुपये प्रति लीटर

वाराणसी
पेट्रोल : 95.11 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 88.30 रुपये प्रति लीटर

गोरखपुर 
पेट्रोल : 95.14 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 88.32  रुपये प्रति लीटर

मेरठ
पेट्रोल : 94.56 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.64  रुपये प्रति लीटर

अलीगढ़
पेट्रोल : 94.82 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.93 रुपये प्रति लीटर

आगरा
पेट्रोल : 94.52 रुपये प्रति लीटर
डीजल : 87.59 रुपये प्रति लीटर

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें

सुबह घर से निकलने से पहले ऑनलाइन या फिर एसएमएस के जरिये पेट्रोल और डीजल के दाम चेक करना चाहते हैं तो ऐसा करना बहुत आसान है.  अगर आप Indian Oil के कस्टमर हैं या कहें इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल खरीदते हैं तो आप अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें. कुछ सेकेंड में आपके स्क्रीन पर ताजा रेट्स नजर आएंगे. वहीं, BPCL कस्टमर अपने फोन से RSP लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें तो ताजा दाम मिल जाएंगे. इसी तरह HPCL कस्टमर भी मोबाइल पर HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजेंगे तो पेट्रोल और डीजल के दाम मिल जाएंगे.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST