<

SIR के विरोध में लोगों ने पार की हदें, 7 जजों को घंटों घेर कर रखा; पश्चिम बंगाल के मालदा में मचा बवाल

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण जारी है. जिसमें करीब 22 लाख लोगों के नाम कटे हैं. इसके बाद लोगों ने मालदा के कालियाचक में एसआईआर से नाम हटाने के विरोध में 7 जजों को घेर लिया.

West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. लेकिन अब तक एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न नहीं हुई है. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल के मालदा कालियाचक में एसआईआर से नाम हटाने के विरोध में शाम 4 बजे से 7 जजों को घेरा गया. चुनाव आयोग ने घटना पर रिपोर्ट तलब की है.

एसआईआर प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम कटे हैं. उनमें अनिश्चितता है कि उनका क्या होगा अब? इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया है.

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है. मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में पिछले 24 घंटों से मानिकचक में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों पर सात जजों को घेरने का आरोप है. इनमें से 4 जज महिलाएं हैं. बुधवार शाम 4:00 बजे से ही उन्हें इसी तरह से घेराव करके रखा गया है.

22 लाख वोटरों के नाम कटे

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा मतदाता अधिकारियों को घेरकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, क्योंकि उनके नाम सूची से हटा दिए गए थे. चुनाव आयोग एक के बाद एक पूरक सूचियां जारी कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, बंगाल में लगभग 22 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं. इस बार, जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, उनका विरोध प्रदर्शन मालदा में हिंसक रूप ले चुका है.

प्रदर्शनकारियों ने लगाया ये आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जजों ने जानबूझकर सूची से मुसलमानों के नाम हटा दिए. लोग सड़कों पर उतर आए हैं और एसआईआर सूची में अपना नाम शामिल करने की मांग कर रहे हैं. आरोप है कि प्रदर्शनकारी दोपहर से ही कालियाचक और मालदा के सात न्यायिक अधिकारियों को घेरे हुए हैं. इस घटना की जानकारी फोन पर हाईकोर्ट को दी गई. चुनाव आयोग से भी संपर्क किया गया. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST