<

19-20 का भी फर्क नहीं… IND vs NZ सीरीज से पहले दिखा ‘Mini विराट’; ऑटोग्राफ देते नजर आए कोहली

विराट कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. सीरीज से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्टेडियम में उनसे मिलता जुलता बच्चा दिखाई दिया.

Virat Kohli Lookalike Fan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. सीरीज से पहले टीम का ट्रेनिंग सेशन जोरों पर चल रहा है. इसी दौरान अभ्यास सत्र के ब्रेक में एक दिल छू लेने वाला वाकया देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया.

ट्रेनिंग के बीच ब्रेक मिलने पर विराट कोहली मैदान के पास मौजूद बच्चों से मिलने पहुंचे. हमेशा की तरह वह फैंस को निराश किए बिना बच्चों को ऑटोग्राफ दे रहे थे और उनसे बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक तस्वीर में एक छोटा बच्चा भी दिख रहा है जो दिखने में काफी हद तक विराट कोहली जैसा ही लग रहा है. बच्चे का हेयरस्टाइल, चेहरे की बनावट और आंखों की चमक ने फैंस को भी हैरान कर दिया. अब यह बच्चा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फैंस ने क्या क्या कहा?

कुछ फैंस उसे मिनी विराट कहकर बुला रहे हैं तो कुछ यह कह रहे हैं कि विराट और उसमें 19-20 का भी फर्क नहीं है.  बातचीत के दौरान विराट काफी भावुक नजर आए. उन्होंने बच्चे को प्रोत्साहित करते हुए मेहनत और अनुशासन की अहमियत बताई.  बता दें कि विराट कल यानी 11 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलते दिखाई देंगे. भले अभी प्लेइंग इलेवन सामने नहीं आई है लेकिन विराट का खेलना लगभग तय नजर आ रहा है.

विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी क्लास साबित की. विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए कोहली ने शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला. हालांकि 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐन वक्त पर वह उस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणपति बप्पा मोरया! इन खूबसूरत मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की बधाई

Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों…

Last Updated: September 14, 2026 00:55:56 IST

SA VS AUS:ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

South Africa VS Australia: बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआने जेनसेन को ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: September 14, 2026 00:45:55 IST

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मिलिटेंट हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…

Last Updated: September 14, 2026 00:27:12 IST

Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…

Last Updated: September 14, 2026 00:26:24 IST

IND VS Afg: 82 रन और 7 छक्के, अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानिस्तान बेहाल, भारत ने जीता पहला टी20

IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…

Last Updated: September 14, 2026 00:16:40 IST

Womens Asia Cup 2026 Champion: भारत ने रचा इतिहास, 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब; श्रीलंका को 72 रन से हराया

Womens Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हरा कर खिताब को अपने नाम कर…

Last Updated: September 14, 2026 00:01:38 IST