<

सिर्फ कुछ रन और विराट का आंकड़ा होगा 28000 के पार, ऐसा करने वाले तीसरे प्लेयर बनेंगे, सिर्फ 2 बल्लेबाज कोहली से आगे

Virat Kohli 25 Runs Away from 28000 runs: विराट कोहली अब केवल 25 रन दूर हैं उस महान उपलब्धि से जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में तीसरे खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराएगी.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन पूरा करने से केवल 25 रन दूर हैं.  अगर वह 25 रन और बना देते हैं तो वह क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.  कोहली इस मामले में केवल दो महान बल्लेबाजों के पीछे हैं. पहले स्थान पर है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, जिनके नाम इंटरनेशनलक्रिकेट में कुल 34,357 रन दर्ज हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने कुल 28,016 रन बनाए.
कोहली फिलहाल 27,975 रन के आंकड़े के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. 27,975 रन की यह लंबी यात्रा कोहली ने 556 मैचों और 623 पारियों में तय की है. इस दौरान उनका औसत 52.58 रहा है, जिसमें 84 शतक और 145 अर्धशतक शामिल हैं. यदि वे यह 28,000 रन का मुकाम पार कर लेते हैं, तो केवल तीसरे खिलाड़ी के रूप में यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.

संगाकारा का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली

इसके बाद अगर उनका बल्ला चलता रहा, तो संगकारा को पीछे छोड़कर वे इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं. आगामी सीरीज को लेकर भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसे महान खिलाड़ी होने से टीम की कप्तानी और रणनीति आसान हो जाती है. गिल ने कहा कि विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर न सिर्फ मैचों की दिशा बदली है, बल्कि नए खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया है.

कोहली ने की है खूब मेहनत

कोहली की यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल भी है. फैंस, क्रिकेट एक्सपर्ट और साथी खिलाड़ी सब इस रिकॉर्ज को हासिल होते देखने के लिए उत्साहित हैं. 28,000 रन का सफर विराट कोहली के करियर की मेहनत का प्रमाण है, और यह उनकी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार पल साबित होने वाला है. देखना होगा कि आने वाले मैच में वह कैसा परफॉर्म करते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

आसमान में 1000 किलोमीटर तक छाया अंधेरा, दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में आफत बनकर बरसेगी बारिश

Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…

Last Updated: April 4, 2026 20:19:00 IST

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST