Kriti Sanon Sister Sangeet Video Viral: उदयपुर में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी चर्चाओं में हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. अभिनेत्री का संगीत कार्यक्रम से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. देखें वीडियो.
कृति सेनन
Kriti Sanon Sister Marriage: अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और गायक स्टेबिन बेन के साथ उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी की तैयारियों का जश्न अपने चरम पर है. हल्दी-संगीत के फंक्शन चल रहे हैं. उसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कृति सेनन ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर ठुमके लगा रही हैं.
कृति सेनन अपनी छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी के संगीत समारोह में एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर परफॉर्म कर रही हैं. दोनों के डांस को देख दूल्हा-दुल्हन नूपुर और स्टेबिन भी आनंद उठा रहे हैं. इस वीडियो में कृति बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
एक अन्य वीडियो में कृति सेनन और उनकी मां गीता सेनन, होने वाली दुल्हन के लिए एक भावुक प्रस्तुति देती नजर आईं. समारोह में मौजूद लोग काफी भावुक दिखे. इसके अलावा एक और वीडियो में नुपुर सेनन अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ ‘सजना जी वारी वारी’ गाने पर थिरकती नजर आईं.
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में 7 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं. बुधवार शाम को कृति सेनन, नूपुर और स्टेबिन अपने-अपने परिवार के साथ रैफल्स होटल पहुंचे थे। 11 जनवरी को दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे. आपको बता दें कि दोनों की शादी उदयपुर के रैफल्स होटल में होगी, जो उदयसागर झील के बीच स्थित एक लग्जरी होटल है. इस समारोह में कई दिग्गज सितारों के पहुंचने की संभावना है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कौन-कौन शामिल होगा.
Married woman and man missing: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 8 अक्टूबर को अमित गुप्ता…
Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसीसे दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है. वाराणसी से दिल्ली…
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…