Virat Kohli Pre-Batting Routine: विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली बैटिंग से पहले तैयार होते दिखाई दे रहे हैं. देखें बल्लेबाजी से पहले कोहली का क्या रूटीन होता है?
Virat Kohli Dressing Room Leak Video: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी शानदार बैटिंग परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं. 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी. इसके दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. अक्सर दूसरे क्रिकेटर विराट कोहली से बल्लेबाजी की टिप्स लेते हैं, जिससे वे बेहतर कर सकें. वहीं, अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है विराट कोहली किस तरह बैटिंग के लिए तैयार होते हैं.
ड्रेसिंग रूम से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें बैटिंग से पहले विराट कोहली का रूटीन देखा जा सकता है, दरअसल, वडोदरा में पहले वनडे मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान किसी फैन ने ड्रेसिंग रूप में उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. देखें वायरल वीडियो…
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है विराट कोहली बैटिंग करने के लिए आने से पहले क्या रूटीन फॉलो करते हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि विराट कोहली मैदान पर उतरने से पहले अपने शरीर पर परफ्यूम लगाते हैं. इसके बाद अपने हाथों पर क्रीम या लोशन लगाते हैं। फिर कोहली जल्दी से थोड़ा सा कुछ खाते हैं और ग्लव्स पहनकर मैदान पर उतरते हैं. यह सब कुछ इतनी जल्दी करते हैं, जैसे वो पहले से ही तैयारी करके रखते हैं. मैदान पर उतरने के बाद कोहली का पूरा ध्यान उनके खेल पर होता है. इस वायरल वीडियो से पता चलता है कि विराट कोहली मैदान के अलावा तैयारी में काफी प्रोफेशनल हैं. वह हर पल अपनी बल्लेबाजी के लिए तैयार रहते हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया. 301 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोहली ने 93 रनों की पारी खेली. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. कोहली के दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस प्रदर्शन के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. अब विराट कोहली 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में खेलने के लिए उतरेंगे. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करेंगे. साथ ही पिछले मुकाबले में जो शतक चूक गया था, उसे भी पूरा करेंगे.
Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…
Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…