Virat Kohli Santa Claus Video: विराट कोहली का 6 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली सांता क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांटते हुए दिखाई देते हैं. नीचे देखें पूरी वीडियो...
Virat Kohli Santa Claus Video: आज यानी 25 दिसंबर को दुनिया भर के कई देशों में धूमधाम से क्रिसमस मनाया जा रहा है. भारत में भी क्रिसमस का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. क्रिसमस का दिन खासकर बच्चों के लिए काफी खास होता हैं, क्योंकि उन्हें सांता क्लॉज का इंतजार होता है. दरअसल, माना जाता है कि सांता क्लॉज आज के दिन बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आता है. ऐसे में बच्चे सांता क्लॉज को काफी पसंद करते हैं, लेकिन अगर विराट कोहली खुद सांता क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट देने के लिए आए, तो वह दिन उनकी खुशियां का ठिकाना नहीं रहेगा.
पिछले कई सालों से विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर शतकों का अंबार लगाकर फैंस की इच्छाएं पूरी करते आ रहे हैं, लेकिन एक बार कोहली खुद सांता क्लॉज भी बने थे. विराट कोहली ने आज से कुछ साल पहले सांता क्लॉज बनकर बच्चों को सरप्राइज दिया था. नीचे देखें वीडियो…
आज क्रिसमस के मौके पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टार स्पोर्ट्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली सांता क्लॉज बने हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में ‘किंग’ विराट कोहली कोलकाता के एक शेल्टर होम में जाकर बच्चों से मिलते हैं. कोहली क्रिसमस के मौके पर बच्चों को खास गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में शेल्टर होम के कई बच्चे सांता क्लॉज से अलग-अलग गिफ्ट मांग रहे हैं, जिनमें कोई क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने की इच्छा जताता, तो कोई स्पाइडर मैन और विराट कोहली से मिलना चाहता है.
6 साल पुराना है वीडियो
दरअसल, विराट कोहली का यह वीडियो 6 साल पुराना है. साल 2019 में विराट कोहली सांता क्लॉज बनकर शेल्टर होम में बच्चों से मिलने पहुंचे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बच्चों को अलग-अलग गिफ्ट बांटते दिखाई देते हैं. इसी बीच विराट कोहली अपना सांता क्लॉज का ड्रेस उतारकर चेहरा दिखाते हैं, जिसे देखकर बच्चों की खुशी आसमान पर पहुंच जाती है. सभी बच्चे दौड़कर विराट कोहली से जाकर लिपट गए. विराट कोहली ने उन बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और गिफ्ट बांटे. हालांकि यह वीडियो कई साल पुराना है, लकिन आज क्रिसमस के मौके पर यह वीडियो वायरल हो रही है.
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…
Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…
Charo Dham Temple Theft Video: लखनऊ के सआदतगंज मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर…
World Strongest Alcohol: ज़्यादातर कमर्शियल बीयर में लगभग 4-8 परसेंट अल्कोहल होता है, और वाइन…
Delhi Jagriti Mishra Case: दिल्ली में पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा के शेल्टर पर बुलडोजर…