IND vs NZ: विराट कोहली ने अपने पिछले पांच वनडे मैचों में 469 रन बनाए हैं. उनका औसत 156 से ज्यादा रहा है. इन पारियों में उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं.
Virat Kohli
IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बुधवार को राजकोट में खेला जाएगा. 11 जनवरी को खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था.वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा. कोहली ने 91 गेंदों पर शानादरा 93 रन का पारी खेली. हालांकि वह अपने इस पारी को शतक में तब्दील करने में चुक गए. वहीं कोहली आज ड़ी पारी खेलते ही नया भारतीय रिकॉर्ड बना सकते हैं.
37 साल के विराट कोहली लगातार पांच वनडे मैचों में 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं. यह सिलसिला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए आखिरी वनडे से शुरू हुआ था. इसके बाद उन्होंने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 91 गेंदों पर 93 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया. उनका स्ट्राइक रेट 100 से ज्यादा रहा.
लगातार पांच बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली अभी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बराबर हैं. अगर कोहली राजकोट में भी अर्धशतक लगाते हैं, तो वह वनडे में लगातार छह बार 50+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
दुनिया में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के नाम है, जिन्होंने लगातार 9 बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे. उनके बाद इमाम-उल-हक का नंबर आता है, जिनके नाम 7 लगातार 50+ स्कोर हैं. छह बार लगातार 50+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में केन विलियमसन, शाई होप, बाबर आजम, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर और क्रिस गेल शामिल हैं.
विराट कोहली ने अपने पिछले पांच वनडे मैचों में 469 रन बनाए हैं. उनका औसत 156 से ज्यादा रहा है. इन पारियों में उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. अगर दिल्ली की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेली गई उनकी दो पारियां (131 और 77 रन) भी जोड़ दी जाएं, तो कोहली ने लिस्ट-A क्रिकेट में लगातार सात बार 50+ स्कोर बनाए हैं. इन सात पारियों में उन्होंने कुल 677 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.
भारत ने इस सीरीज की शुरुआत वडोदरा में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर की थी. लेकिन वॉशिंगटन सुंदर साइड स्ट्रेन की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, कोच गौतम गंभीर की सोच को देखते हुए भारत की प्लेइंग-11 में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकते हैं.
Pak vs Eng: शादाब को भी पता था कि वह विकेट के ठीक सामने है…
Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…
Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…
Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…
Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…