<

Virat Kohli: विराट कोहली का दिल जीतने वाला अंदाज… जिस गेंदबाज ने शतक से पहले झटका विकेट, उसी को दिया खास गिफ्ट

Virat Kohli With Vishal Jaiswal: गुजरात के स्पिन गेंदबाज विशाल जायसवाल ने विजय हजारे के मैच में विराट कोहली को आउट किया. इस मैच के बाद विशाल ने कोहली से मुलाकात की और एक खास गिफ्ट भी हासिल किया.

Virat Kohli With Vishal Jaiswal: शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में दिल्ली बनाम गुजरात का मैच खेला गया. इस मैच में गुजरात के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल जायसवाल ने 4 विकेट हासिल किए. उन्होंने विराट कोहली को आउट किया. इसके अलावा ऋषभ पंत, अर्पित राणा और नीतीश राणा को भी अपना शिकार बनाया. यह दिन विशाल जायसवाल के लिए काफी ज्यादा खास रहा, जिसे वो पूरी जिंदगी याद रखेंगे. दरअसल, विशाल ने पहले दिल्ली और गुजरात के मैच के दौरान विराट कोहली को एक शानदार गेंद पर आउट किया. मैच के बाद विशाल ने विराट कोहली से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें स्पेशल गिफ्ट भी मिला.
विराट कोहली ने विशाल जायसवाल को मैच बॉल पर साइन करके दिया. विजय हजारे टूर्नामेंट में दिल्ली के दूसरे मैच में विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वह अपने शतक के काफी करीब पहुंच गए थे. इसी बीच गुजरात के बाएं हाथ के स्पिनर विशाल जायसवाल ने अपनी एक शानदार गेंद पर कोहली को चकमा दे दिया. इससे विराट कोहली 77 रनों के स्कोर पर आउट हो गए.

विशाल की गेंद पर कोहली खा गए चकमा

दिल्ली बनाम गुजरात के मैच में विराट कोहली जब 77 रनों पर खेल रहे थे, तो उस समय विशाल जायसवाल गेंदबाजी पर आए. उन्होंने एक शानदार गेंद डाली, जिस पर विराट बड़ा शॉट लगाने के लिए क्रीज से बाहर निकले, लेकिन मिस कर गए. इसके चलते विकेटकीपर ने उन्हें स्टंप कर दिया. विराट कोहली का विकेट मिलने के बाद गेंदबाज विशाल जायसवाल काफी खुश दिखाई दिए. हालांकि मैच खत्म होने के बाद उनकी खुशी बढ़ गई. विराट कोहली से जायसवाल को मैच बॉल पर साइन भी मिला और उन्होंने साथ में फोटो भी खिंचाई. इसके बाद विशाल जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा.

विशाल ने शेयर किया खास पोस्ट

विशाल जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर की. इसमें उन्होंने कोहली की साइन की हुई बॉल की फोटो भी डाली. विशाल ने कैप्शन में लिखा, ‘उन्हें टीवी पर देखने से लेकर उनके साथ मैदान साझा करने तक. ऐसे पलों के लिए आभारी हूं.’ इसके अलावा विशाल जायसवाल ने कोहली को आउट करने वाला एक वीडियो भी शेयर किया. इसमें जायसवाल ने कैप्शन लिखा, ‘उन्हें विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा बनाते देखने से लेकर उनके साथ एक ही मैदान पर खेलने और उनका विकेट लेने तक, यह एक ऐसा पल है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि यह हकीकत में बदल जाएगा. विराट भाई का विकेट लेना एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. इस अवसर, इस सफर और इस खूबसूरत खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.’

विशाल की शानदार गेंदबाजी

इस मैच में विशाल जायसवाल ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जायसवाल ने विराट कोहली के अलावा ऋषभ पंत, अर्पित राणा और नीतीश राणा को आउट किया. इससे गुजरात ने दिल्ली की टीम का स्कोर 254 रनों पर रोक दिया. हालांकि इसके बावजूद इस मैच में गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा. गुजरात की टीम 47.4 ओवरों में 247 रन ही बना पाई और 7 रनों से मुकाबला हार गई. इस मुकाबले में विराट कोहली 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ashok Kharat Video Case: अशोक खरात के आपत्तिजनक वीडियो 15 से 50 रुपये में बिके, पर्सनल नंबर पर भेजे गए, साइबर सेल का बड़ा एक्शन

Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…

Last Updated: April 9, 2026 21:36:33 IST

DC vs GT: प्रसिद्ध कृष्णा नहीं… ये खिलाड़ी बना गुजरात की जीत का असली हीरो, आखिरी गेंद पर किया चमत्कार

DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…

Last Updated: April 9, 2026 21:42:09 IST

‘अंत को स्वीकार करो…’ अर्जुन कपूर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या खत्म कर रहे एक्टर?

हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…

Last Updated: April 9, 2026 21:26:45 IST

पहले बेरहमी से मारा चाकू, फिर 30 सेकंड तक सिर को धड़ से किया अलग… अररिया में खौफनाक दोहरा हत्याकांड

Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…

Last Updated: April 9, 2026 21:07:36 IST

जयपुर में बीच सड़क गुंडागर्दी, स्कूटी सवार लड़की के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…

Last Updated: April 9, 2026 21:17:05 IST

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST