Hindi News / Sports / Virat Kohli Virat Kohli Once Again Won The Hearts Of The Fans Vicky Left For London Immediately After The Parade

Virat Kohli: विराट कोहली ने एक बार फिर जीता फैन्स का दिल, विक्ट्री परेड के तुरंत बाद लंदन रवाना

Virat Kohli: विराट कोहली ने एक बार फिर जीता फैन्स का दिल, विक्ट्री परेड के तुरंत बाद लंदन रवाना Virat Kohli: Virat Kohli once again won the hearts of the fans, Vicky left for London immediately after the parade

BY: Shalu Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Virat Kohli: वर्ल्ड चैम्पियंस का स्वागत में भारत ने इतनी धूमधाम से मनाया कि अभी तक वो पल लोगों के दिमाग से उतरा नहीं है। इस बीच एक चीज से लोग काफी प्रसन्न हुए हैं और किंग विराट कोहली को काफी प्रशंसा मिली है। आपको बता दें कि इतने हैक्टिक दिन रहने के बावजूद वो मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो गए अपने परिवार के पास। पहले बारबाडोस से टीम इंडिया ने फ्लाइट पकड़ी थी जिसके बाद पहले पीएम के आवास दिल्ली पहुंचे। विक्ट्री परेड में मौजूद हुए जिसका आयोजन मुंबई में था। उसके तुरंत बाद वो लंदन के लिए रवाना हुए। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

Benefits of Dark Chocolate: डॉक्टर भी देते हैं डार्क चॉकलेट खाने की सलाह, जानें इसके फायदे

हरलीन देओल की शानदार बल्लेबाजी और मेघना सिंह की घातक गेंदबाजी से गुजरात जायंट्स की धमाकेदार जीत

virat kohli

विराट कोहली ने एक बार फिर जीता लोगों का दिल 

दिल्ली में उतरने के बाद भारतीय टीम सबसे पहले अपने होटल आईटीसी मौर्या गई। इसके बाद वे पीएम मोदी से मिलने के लिए रवाना हो गए। इसके बाद टीम इंडिया ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ी। फिर शाम को उन्होंने प्रशंसकों की भीड़ के सामने रोड शो किया। हालांकि, परेड में टीम इंडिया ने खूब मस्ती की। इसके बाद टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। जहां उनका सम्मान समारोह हुआ। लंबी फ्लाइट के बाद सुबह से शाम तक इतना कुछ करना था। जाहिर है, कोई भी थक जाएगा। लेकिन विराट कोहली का अपने परिवार के प्रति प्यार और जुनून इससे कहीं बढ़कर है। इतने व्यस्त दिन के बाद आराम करने की जगह विराट कोहली ने दूसरी फ्लाइट पकड़ी।

हैक्टिक दिन के बावजूद पहुंचे लंदन 

विश्व कप के जश्न खत्म होने के बाद विराट कोहली एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे हरे रंग की जैकेट और सफेद टी-शर्ट में नजर आए। विराट ने नीचे बेज रंग की पैंट पहनी हुई थी। कोहली ने काले रंग का बैग भी कैरी किया हुआ था। कोहली अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे। कोहली का अपने परिवार के प्रति प्यार बहुत ज्यादा है। आपको बता दें कि मुंबई से लंदन की औसत उड़ान का समय 10 घंटे है।

Sikandar Raza: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने किया कमाल, विराट कोहली के इस रिकॉर्ड से बस एक कदम की दूरी

Tags:

India newsINDIAN TEAMlatest india newsnews indiavirat kohliइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue