<
Categories: खेल

Virat kohli vs Gautam gambhir Net worth: गंभीर की अकड़ या कोहली का स्टारडम? नेटवर्थ में किसका दबदबा, जानिए किसकी कमाई है ज्यादा!

Virat kohli vs Gautam gambhir Net worth: विराट कोहली और गौतम गंभीर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें सुनने और देखने के लिए मिल जाती है. गौतम गंभीर इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच और विराट कोहली एक शानदार बल्लेबाज है. लेकिन दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है? लोगों के मन में अक्सर इस तरह का सवाल आता है.

Virat kohli vs Gautam gambhir Net Worth: विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat Kohli-Gautam Gambhir) भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे नाम जिन्होंने इस टीम को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. गोतम गंभीर आज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बन चुके हैं. वहीं दूसरी विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केवल ODI वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. गोतम गंभीर हमेशा से गर्म मिजाज वाले रहे हैं. मैदान पर अक्सर उनके झगड़े देखने को मिल चुके हैं. लोगों को उनकी हंसी भी काफी कम देखने को मिलती हैं. वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली जिन्हें पूरा वर्ल्ड प्यार से चीकू कहता है. वह काफी चिल और उत्साहित व्यवहार के रहे हैं. मैदान पर वह हर मुमेंट सेलिब्रेट करते नजर आते हैं. उनके वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. 

विराट कोहली और गौतम गंभीर की मैदान पर झड़प भी कई बार देखने को मिल चुकी हैं. लेकिन दोनों अब एक-दूसरे के साथ काफी आराम से बातचीत करते हैं. हाल ही में दोनों इंग्लैंड सीरीज में एक साथ नजर आए थे. ऐसे में दोनों के फैंस में यह सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Networth)

विराट कोहली की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट की कुल नेटवर्थ 1050 करोड़ से 1115 करोड़ के बीच है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट, एडवरटाइजमेंट और बिजनेस से आता है. IPL में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके लिए वह हर सीजन 21 करोड़ रुपये मिलते हैं. BCCI से भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें 5 करोड़ रुपये हर साल मिलते हैं. 

सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शुमार विराट

मैदान पर एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. वह एक एडवरटाइजमेंट के लिए करीब 7.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं वह बाहर के भी कई ब्रांड्स का एडवरटाइजमेंट करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना ONE8 नाम से जूता का एक ब्रांड भी शुरू किया है. जो काफी कमाल का प्रोफिट दे रहा है. विराट की लंदन समेत भारत में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है.

ये भी पढ़ें: Toxic Cast Fees: साउथ की सबसे बड़ी स्टार से भी ज्यादा है कियारा आडवाणी की फीस, यश की सैलरी सुन बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी हुआ जलन

विराट कोहली से काफी पीछे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Networth)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ से 265 करोड़ रुपये के बीच है. क्रिकेट और एडवरटाइजमेंट के जरिए गौतम गंभीर ने अच्छी खासी कमाई की है. टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर उन्हें साल में करीब 12 से 14 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. इसके साथ ही उन्हें विदेश दौरे के लिे भी भत्ते दिए जाते हैं. IPL में भी कोचिंग के पद पर रहते हुए उन्होंने करोड़ों की कमाई की है. प्रॉपर्टी की बात करें तो दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में उनका 15 से 20 करोड़ रुपये का आलीशान बंग्ला भी है. इसके साथ ही उनके पास दिल्ली नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. हालांकि, कमाई के मामले में गौतम गंभीर विराट कोहली से काफी पीछे हैं. 

ये भी पढ़ें:  IND VS SL: भूल जाएंगे कोहली और पुजारा, गौतम गंभीर ने तैयार किया दुनिया का सबसे मजबूत टॉप आर्डर? देख ऑस्ट्रेलिया के भी उड़े होश

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Caught on CCTV: पहले बेरहमी से पीटा फिर ट्रायल रूम में ले जाकर…,शोरूम हत्या का खौफनाक वीडियो आया सामने

Delhi Showroom Murder Case: पुलिस ने रविवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल…

Last Updated: November 16, 2026 10:59:01 IST

Haryana News: नूंह में आधी रात गोलियों की गूंज! पुलिस एनकाउंटर में दो गो-तस्करों की मौत, पिकअप में मिले 7 गोवंश

Haryana Police Encounter: हरियाणा के नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई.…

Last Updated: November 16, 2026 10:29:24 IST

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST