Virat kohli vs Gautam gambhir Net Worth: विराट कोहली और गौतम गंभीर (Virat Kohli-Gautam Gambhir) भारतीय क्रिकेट के दो ऐसे नाम जिन्होंने इस टीम को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. गोतम गंभीर आज भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बन चुके हैं. वहीं दूसरी विराट कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केवल ODI वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. गोतम गंभीर हमेशा से गर्म मिजाज वाले रहे हैं. मैदान पर अक्सर उनके झगड़े देखने को मिल चुके हैं. लोगों को उनकी हंसी भी काफी कम देखने को मिलती हैं. वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली जिन्हें पूरा वर्ल्ड प्यार से चीकू कहता है. वह काफी चिल और उत्साहित व्यवहार के रहे हैं. मैदान पर वह हर मुमेंट सेलिब्रेट करते नजर आते हैं. उनके वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं.
विराट कोहली और गौतम गंभीर की मैदान पर झड़प भी कई बार देखने को मिल चुकी हैं. लेकिन दोनों अब एक-दूसरे के साथ काफी आराम से बातचीत करते हैं. हाल ही में दोनों इंग्लैंड सीरीज में एक साथ नजर आए थे. ऐसे में दोनों के फैंस में यह सवाल उठता है कि आखिर दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?
विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Networth)
विराट कोहली की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट की कुल नेटवर्थ 1050 करोड़ से 1115 करोड़ के बीच है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट, एडवरटाइजमेंट और बिजनेस से आता है. IPL में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके लिए वह हर सीजन 21 करोड़ रुपये मिलते हैं. BCCI से भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें 5 करोड़ रुपये हर साल मिलते हैं.
सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शुमार विराट
मैदान पर एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. वह एक एडवरटाइजमेंट के लिए करीब 7.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, वहीं वह बाहर के भी कई ब्रांड्स का एडवरटाइजमेंट करते हैं. हाल ही में उन्होंने अपना ONE8 नाम से जूता का एक ब्रांड भी शुरू किया है. जो काफी कमाल का प्रोफिट दे रहा है. विराट की लंदन समेत भारत में भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है.
विराट कोहली से काफी पीछे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Networth)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ से 265 करोड़ रुपये के बीच है. क्रिकेट और एडवरटाइजमेंट के जरिए गौतम गंभीर ने अच्छी खासी कमाई की है. टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर उन्हें साल में करीब 12 से 14 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. इसके साथ ही उन्हें विदेश दौरे के लिे भी भत्ते दिए जाते हैं. IPL में भी कोचिंग के पद पर रहते हुए उन्होंने करोड़ों की कमाई की है. प्रॉपर्टी की बात करें तो दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में उनका 15 से 20 करोड़ रुपये का आलीशान बंग्ला भी है. इसके साथ ही उनके पास दिल्ली नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. हालांकि, कमाई के मामले में गौतम गंभीर विराट कोहली से काफी पीछे हैं.