<
Categories: खेल

Virat Kohli: विराट कोहली ने तोड़ा जयसूर्या का बड़ा रिकॉर्ड, अब सिर्फ सचिन तेंदलुकर से पीछे

Virat Kohli World Record: विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली को 22वीं बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब दिया गया. उनसे पहले कोई भी क्रिकेटर इतने मौकों पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड नहीं जीत पाया है.

Virat Kohli World Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में हुए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए. वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में शतक लगाने के बाद कोहली ने तीसरे मैच में भी 45 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के लगाए. कोहली ने जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 116 रनों की पार्टनरशिप की और टीम इंडिया को जीत दिलाई.

तीसरे वनडे में कोहली ने चौका मारकर जीत दिलाई. इस सीरीज के तीनों मैचों में कोहली के बल्ले से खूब रन आए. विराट कोहली ने इस सीरीज में 151 की औसत से 302 रन बनाए. इसके लिए कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड दिया गया. इस खिताब को जीतते ही कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

सनथ जयसूर्या का तोड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने अपने इंटरनेशन क्रिकेट करियर में कुल 22 ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीत चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में कोहली ने अपना 12वां वनडे प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अब कोहली वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने वनडे में 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया है. वहीं, जयसूर्या ने 11 बार यह अवॉकर्ड जीता है.

ऑल फॉर्मेट में कोहली आगे

अगर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की बात करें, तो विराट कोहली के पास दुनिया में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है. कोहली ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीत चुके हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 20 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड जीता है. इसके अलावा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (17) तीसरे नंबर पर और जैक्स कैलिस (15) चौथे नंबर पर हैं. वहीं, डेविड वॉर्नर और सनथ जयसूर्या (13) इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं.

विराट कोहली के नाम 22 POTM अवॉर्ड

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया है. कोहली ने वनडे में 12 बार (2023 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को भी शामिल), टेस्ट में 3 बार और टी20 इंटरनेशनल में 7 बार यह अवॉर्ड हासिल किया है. 
37 साल के किंग कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज में विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पहले वनडे में 135, दूसरे में 102 और तीसरे में 65 नाबाद रनों की पारियां खेलीं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST

Madhya Pradesh: पंखे से हवा करते-करते थक गया मासूम, बेखबर टीचर कान में ईयरफोन लगा करती रही बात, वीडियो वायरल

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर…

Last Updated: April 10, 2026 12:51:57 IST

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की किसी…

Last Updated: April 10, 2026 12:49:49 IST

Justice Yashwant Varma: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, घर में मिली थीं जले हुए नोटों की गड्डियां

Justice Yashwant Varma: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा एक बार फिर से सुर्खियों…

Last Updated: April 10, 2026 12:49:22 IST

RCB vs RR Predicted Playing XI: दोनों टीमें अब तक अजेय, आज किसका टूटेगा घमंड? जानें संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026: अजेय RCB के सामने राजस्थान के धुरंधर! क्या हेजलवुड के बिना विराट की…

Last Updated: April 10, 2026 12:48:24 IST