<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान का ऑफर ठुकरा कर सबको चौंकाया, फिर उन्हीं के साथ पर्दे पर मचाया तहलका! जानें डेज़ी शाह के 195 करोड़ तक के सफर की कहानी

एक्ट्रेस डेज़ी शाह ने करियर की शुरुआत में सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' का ऑफर ठुकरा दिया था क्योंकि वे एक दमदार रोल चाहती थी. बाद में सलमान ने उन्हें 'जय हो' में लीड रोल दिया, जिसने 195 करोड़ की कमाई की. डेज़ी जल्द ही श्रेयस तलपड़े के साथ एक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगी.

बॉलीवुड में सलमान खान को ‘गॉडफादर’ माना जाता है और कहा जाता है कि उनके ऑफर को कोई मना नहीं करता.  लेकिन एक्ट्रेस डेज़ी शाह ने एक समय पर सलमान खान के ऑफर को ठुकरा कर सबको चौंका दिया था.  हाल ही में एक इंटरव्यू में डेज़ी ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष और सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है.

बैकस्टेज से बड़े पर्दे तक का सफर

अभिनय में आने से पहले डेज़ी शाह मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थी.  उस दौरान वे प्रतिदिन लगभग 5,000 रुपये कमाती थी. अपनी मेहनत और डांस के हुनर के कारण वे जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगी.

क्यों ठुकराया था ‘बॉडीगार्ड’ का ऑफर?

सलमान खान ने पहली बार डेज़ी को साल 2011 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में एक रोल ऑफर किया था (जो बाद में हेज़ल कीच ने निभाया).  लेकिन डेज़ी ने इसे विनम्रता से मना कर दिया.  डेज़ी का मानना था कि वह एक ऐसा किरदार चाहती थी जो उनके टैलेंट और डांसिंग स्किल्स के साथ न्याय करे.  उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि अब मेरा पत्ता कट गया क्योंकि सलमान को कोई ‘ना’ नहीं कहता, लेकिन मैंने हिम्मत की.

1.5 साल बाद मिली ‘जय हो’

डेज़ी की ईमानदारी रंग लाई.  करीब डेढ़ साल बाद सलमान खान ने उन्हें फिर से फोन किया और फिल्म ‘जय हो’ (Jai Ho) के लिए ऑडिशन देने को कहा.  डेज़ी ने ऑडिशन क्लियर किया और वे फिल्म में लीड हीरोइन चुनी गई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 195 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.

आने वाले प्रोजेक्ट्स

डेज़ी शाह को आखिरी बार वेब सीरीज ‘रेड रूम’ में देखा गया था.  अब वे जल्द ही पलाश मुच्छल की एक थ्रिलर फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ नजर आएंगी.
Mansi Sharma

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST