<

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी! 1 मार्च से लागू होगा ‘सिम बाइंडिंग’ नियम, बंद हो सकता है आपका अकाउंट?

1 मार्च से व्हाट्सएप में सिम बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत अकाउंट उसी फोन में चलेगा जिसमें सिम कार्ड होगा. सुरक्षा और स्कैम रोकने के लिए यह बदलाव किया गया है. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना चैट बैकअप ले लें और 'Change Number' फीचर का सही इस्तेमाल करें.

अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है, तो आपके लिए अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण है.  1 मार्च से पूरे देश में ‘सिम बाइंडिंग’ (SIM Binding) का नया नियम लागू होने जा रहा है.  इस नियम का सीधा मतलब यह है कि अब आपका व्हाट्सएप अकाउंट केवल उसी स्मार्टफोन या डिवाइस पर सक्रिय (Active) रहेगा, जिसमें आपका सिम कार्ड भौतिक रूप से मौजूद होगा.  सरकार और टेलीकॉम कंपनियां इस बड़े बदलाव के जरिए डिजिटल सुरक्षा को और मजबूत करना चाहती है.

क्या है सिम बाइंडिंग और आप पर इसका क्या असर होगा?

अभी तक बहुत से यूजर्स व्हाट्सएप को ऐसे टैबलेट या दूसरे फोन में भी चला लेते थे, जिसमें सिम कार्ड नहीं होता था- वे सिर्फ एक बार ओटीपी (OTP) लेकर अकाउंट लॉगिन कर लेते थे.  लेकिन 1 मार्च के बाद ऐसा करना मुमकिन नहीं होगा.  सुरक्षा के नए प्रोटोकॉल के तहत, व्हाट्सएप लगातार यह चेक करेगा कि जो सिम कार्ड उस नंबर से जुड़ा है, वह उसी फोन में लगा है या नहीं.  यदि सिम कार्ड फोन में नहीं मिला, तो आपका व्हाट्सएप काम करना बंद कर सकता है.

अकाउंट को सुरक्षित तरीके से कैसे शिफ्ट करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अगर आप अपना फोन बदलने जा रहे है या नया सिम कार्ड लेने की योजना बना रहे है, तो अपने व्हाट्सएप डेटा को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले Settings > Chats > Chat Backup में जाकर ‘Back Up’ बटन दबाएं ताकि आपकी सभी चैट्स सुरक्षित हो जाएं.  इसके बाद, यदि आप अपना मोबाइल नंबर भी बदल रहे है, तो व्हाट्सएप के Settings > Account > Change Number विकल्प को चुनें और वहां अपना पुराना व नया नंबर दर्ज करें.  अंत में, आपके नए नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी (OTP) को दर्ज करते ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपका पुराना सारा डेटा, ग्रुप्स और जरूरी सेटिंग्स नए नंबर व सिम के साथ अपने आप सफलतापूर्वक सिंक (Sync) हो जाएंगी.

धोखाधड़ी और स्पैम पर लगेगी लगाम

आखिर यह बदलाव क्यों किया जा रहा है? दरअसल, आजकल ऑनलाइन स्कैम और फेक अकाउंट्स के जरिए धोखाधड़ी के मामले बहुत बढ़ गए है.  कई बार स्कैमर्स किसी दूसरे के नंबर से व्हाट्सएप चलाकर लोगों को ठगते है.  ‘सिम बाइंडिंग’ यह सुनिश्चित करेगा कि व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल वही असली व्यक्ति कर रहा है जिसके नाम पर वह सिम कार्ड रजिस्टर है.  इससे फर्जी अकाउंट्स पर लगाम लगेगी और आपका पर्सनल डेटा पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा.
Mansi Sharma

Share
Published by
Mansi Sharma

Recent Posts

IPL के बीच खिलाड़ियों ने कर दी हद पार! नहाते हुए लड़कियों का बनाया वीडियो; क्रिकेट जगत में मचा बवाल

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका से एक ऐसी खबर आ रही है जिसे जानने के बाद…

Last Updated: May 1, 2026 08:17:38 IST

LPG Gas Price: कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, नोट करें अपने-अपने शहरों के लेटेस्ट दाम

LPG Gas Price:  तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (01 मई, 2026) से 19 किलोग्राम वाले…

Last Updated: May 1, 2026 08:06:23 IST

Delhi Weather: क्या आज भी दिल्ली-NCR में बरसेंगे ओले? या तपती गर्मी से होंगे बेहाल; जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Delhi Weather: कल यानी 30 अप्रैल को दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना हो गया था. मौसम…

Last Updated: May 1, 2026 07:35:25 IST

UP Petrol Diesel Price 1 May: पेट्रोल-डीजल के दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत आएगी या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: May 1, 2026 05:28:52 IST

Bhagavad Geeta: अगर 25 की उम्र से पहले नहीं समझे ये 5 श्लोक, तो जिंदगी की सबसे बड़ी गलतियां कर बैठेंगे आप

Bhagavad Geeta:आज के दौर में जहां हर कोई जल्दी में है, वहां गीता में ठहरकर…

Last Updated: April 30, 2026 23:50:18 IST

Odisha: महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में डीईओ और बीईओ सहित तीन गिरफ्तार, शिक्षा विभाग में हड़कंप

Odisha Crime News: एक महिला सीआरसी सदस्य ने सदर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर यौन उत्पीड़न…

Last Updated: April 30, 2026 23:46:44 IST