<
Categories: मनोरंजन

सेलेना गोमेज ने सरेआम चूमे बेनी ब्लांको के पैर, ‘गंदे पैरों’ के विवाद ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!

सेलेना गोमेज का बेनी ब्लांको के पैर चूमने वाला वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है. हाल ही में एक पुराने वीडियो में बेनी के पैर गंदे दिखने पर उन्हें ट्रोल किया गया था. अब सेलेना की इस हरकत को लोग 'घिनौना' बता रहे है, जबकि फैंस इसे उनका आपसी प्यार मान रहे है.

हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज एक बार फिर सुर्खियों में है.  इस बार वजह उनका कोई नया गाना या फिल्म नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है जिसमें वह अपने पति और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लांको के पैर के अंगूठे को चूमती नजर आ रही है.  इस घटना ने इंटरनेट पर एक नई बहस और ‘मीम फेस्ट’ को जन्म दे दिया है.

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

यह पूरा मामला बेनी ब्लांको के नए पॉडकास्ट ‘Friends Keep Secrets’ के हालिया एपिसोड का है.  वीडियो में देखा जा सकता है कि सेलेना जमीन पर बैठी है, जबकि बेनी सोफे पर आराम कर रहे है.  बातचीत के दौरान सेलेना अचानक झुककर बेनी के अंगूठे पर किस  करती है.  जब बेनी ने मजाक में पूछा, ‘क्या तुम्हें यह पसंद आया?’तो सेलेना ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘इसे बड़ा मुद्दा मत बनाओ’.

‘डर्टी फीट’ (गंदे पैर) का पूरा विवाद

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने बेनी ब्लांको के ‘पर्सनल हाइजीन’ पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.  दरअसल, पिछले हफ्ते पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में बेनी के पैरों के तलवे काफी गंदे नजर आए थे, जिसके बाद नेटिजन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया था.  कई यूजर्स ने इस हरकत को ‘घिनौना’ बताया और लिखा कि सेलेना को बेनी से अलग हो जाना चाहिए.  विवाद बढ़ता देख बेनी ने ‘जिमी किमेल लाइव’ शो पर मोजा उतारकर अपने साफ पैर दिखाए और स्पष्ट किया कि पॉडकास्ट की शूटिंग के दिन फर्श गंदा था, जिस वजह से उनके पैर वैसे दिख रहे थे.

सेलेना गोमेज का करारा जवाब

आलोचनाओं के बावजूद सेलेना गोमेज अपने पति के प्रति अटूट प्यार जाहिर कर रही है.  उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने बेनी के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, मैं हर दिन तुम्हारे प्यार में और भी ज्यादा गिरती जा रही हूं. सेलेना ने यह कदम जानबूझकर ट्रोलर्स को यह दिखाने के लिए उठाया कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

फैंस के बीच छिड़ी जंग

सोशल मीडिया अब दो गुटों में बंट गया है.  जहां एक तरफ लोग इसे ‘पब्लिक ह्यूमिलिएशन’ या ‘अनहाइजीनिक’ बता रहे है, वहीं दूसरी तरफ सेलेना के वफादार फैंस इसे एक खुशहाल शादीशुदा जोड़े की मस्ती और बेबाक प्यार का नाम दे रहे है.
Mansi Sharma

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST