<

वाशिंग्टन सुंदर हुए चोटिल, तो गौतम गंभीर के चेले की चमकी किस्मत; पहली बार टीम इंडिया में एंट्री

Ayush Badoni: वाशिंग्टन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है. ऐसा पहली बार है जब आयुष बडोनी को भारतीय टीम मं जगह मिली है.

Ayush Badoni Replaces Washington Sundar In ODI Team: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके चलते वह 3 मैचों की इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. रविवार (11 जनवरी) को न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ही वाशिंग्टन सुंदर को चोट लगी, जिसके चलते वह पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए. अब BCCI ने सुंदर की जगह नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. 26 साल के युवा खिलाड़ी आयुष बडोनी को रिप्लेसमेंट के तौर पर भारत की वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया.

आयुष बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. अभी तक उन्होंने भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है. BCCI ने पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. आयुष बडोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए राजकोट में टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे. यह मुकाबला 14 जनवरी यानी बुधवार को खेला जाएगा. इस सीरीज में आयुष बडोनी को भारत के लिए वनडे डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. जानें कैसा है आयुष बडोनी का करियर…

आयुष बडोनी का डोमेस्टिक करियर

आयुष बडोनी ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. हालांकि उनका डोमेस्टिक करियर शानदार रहा है. आयुष बडोनी ने घरेलू क्रिकेट में तीनों ही फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. आयुष ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 मैच खेले हैं, जिनमें 57.96 की औसत से 1,681 रन बनाए हैं. इसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में आयुष बडोनी ने 27 मैचों की 22 पारियों में 36.47 की औसत से 693 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा 18 विकेट भी लिए हैं. टी20 क्रिकेट की बात करें, तो आयुष बडोनी ने इस फॉर्मेट में 79 पारियों में 1,788 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक आए हैं. साथ ही टी20 क्रिकेट में 26 पारियों में 17 विकेट भी ले चुके हैं.

IPL में खेलते हैं आयुष बडोनी

आयुष बडोनी IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं. उनकी खास बात है कि वे 3 से लेकर 7 नंबर तक कहीं भी बैटिंग कर सकते हैं. इसके अलावा उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग भी काफी अच्छी है. आयुष बडोनी ने IPL में कुल 56 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान 46 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने कुल 963 रन बनाए हैं. इसके अलावा 7 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए हैं. IPL में आयुष बडोनी LSG की ओर से गौतम गंभीर की मेंटरशिप में खेल चुके हैं. साल 2022 में जब गौतम गंभीर LSG के मेंटर बने थे, तो लखनऊ ने आयुष बडोनी को ऑक्शन में खरीदा था. गंभीर ने पहले मैच से ही आयुष बडोनी को प्लेइंग-11 में शामिल किया था.

दूसरे-तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST