<
Categories: मनोरंजन

एक रिजेक्टेड गाना और 8 ऑस्कर का इतिहास: ए.आर. रहमान की ‘जय हो’ का कमाल

ए.आर. रहमान का 'जय हो' गाना पहले फिल्म 'युवराज' में Rejected कर दिया गया था. बाद में इसे 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में शामिल किया गया, जिसने 8 Oscars जीतकर इतिहास रच दिया. यह कहानी सिखाती है कि सही समय और Opportunity मिलने पर एक साधारण धुन भी Global स्तर पर कमाल कर सकती है.

Oscar song : साल 2008 में जब दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई फिल्म ‘युवराज’ बना रहे थे, तब उन्होंने संगीत की जिम्मेदारी ए.आर. रहमान को सौंपी थी. इसी फिल्म के लिए रहमान ने ‘जय हो’ की धुन तैयार की थी. लेकिन सुभाष घई को लगा कि यह गाना फिल्म की कहानी और मुख्य किरदार (जायद खान) की आक्रामक छवि के हिसाब से काफी ‘सॉफ्ट’ है. उन्होंने इसे फिल्म में रखने से मना कर दिया.

सुभाष घई की ना और डैनी बॉयल की हां
जब ‘युवराज’ के लिए यह गाना रिजेक्ट हुआ, तो रहमान ने इसके बारे में निर्देशक डैनी बॉयल को बताया, जो उस समय अपनी फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ पर काम कर रहे थे. डैनी बॉयल को यह धुन इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे तुरंत अपनी फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए चुन लिया. सुभाष घई ने भी खुशी-खुशी इस गाने को रहमान को वापस दे दिया, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि यह धुन आगे चलकर इतिहास रचने वाली है.

ऑस्कर की रात और वैश्विक पहचान
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ रिलीज हुई और पूरी दुनिया में छा गई.  81वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars) में इस फिल्म ने 8 ऑस्कर जीतकर तहलका मचा दिया. इसमें से ए.आर. रहमान ने दो ऑस्कर जीते एक ‘बेस्ट ओरिजिनल स्कोर’ के लिए और दूसरा ‘जय हो’ के लिए ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ की श्रेणी में गुलज़ार साहब ने इसके बोल लिखे थे, जिन्होंने इस गाने को एक प्रार्थना और जीत का उत्सव बना दिया.

बदल गया सिनेमा का नजरिया
‘जय हो’ की सफलता ने भारतीय संगीत को एक नई वैश्विक पहचान दी .जहां बॉलीवुड फिल्म ‘युवराज’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, वहीं उसी के एक ‘रिजेक्टेड’ गाने ने पूरी दुनिया को झूमने पर मजबूर कर दिया. यह घटना साबित करती है कि हर कला का अपना एक नसीब होता है. आज भी जब यह गाना बजता है, तो यह हर भारतीय के दिल में गर्व और उत्साह भर देता है.

Mansi Sharma

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST