<
Categories: हेल्थ

सावधान: बीमार हो जाओगे..! अगर आप भी दूध संग इन फलों का करेंगे सेवन, जानिए गलत फूड कॉम्बिनेशन के नुकसान

Dudh ke sath kya na khaye: दूध और फ्रूट्स दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन, दोनों चीजों को साथ खाने से बचना चाहिए. ये कॉम्बिनेशन न केवल खाने का जायका बिगाड़ सकता है, बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल, आयुर्वेद में दूध संग खट्टे फलों का सेवन सेहत का शत्रु माना जाता है. आइए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में-

Dudh ke sath kya na khaye: ये सच है कि दूध और फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. दोनों की चीजों को पौष्टिक आहार कहा जाता है. इसलिए लोग इन दोनों ही चीजों का खूब सेवन करते हैं. लेकिन, इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन न केवल खाने का जायका बिगाड़ सकता है, बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है. दरअसल, आयुर्वेद में दूध संग खट्टे फलों का सेवन सेहत का शत्रु माना जाता है. आयुर्वेद कहता है कि खट्टे फलों को दूध के साथ खाने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है. अब सवाल है कि आखिर दूध के साथ खट्टे फल क्यों नहीं खाने चाहिए? दूध के साथ खट्टे फल खाने के नुकसान क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-

दूध के साथ खट्टे फल क्यों नहीं खाने चाहिए?

डॉक्टर के मुताबिक, दूध की प्रकृति शीतल यानी ठंडी होती है, जबकि खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, मौसमी, अनानास या अमरूद अम्लीय होते हैं. ऐसे में इन दोनों को मिलाकर खाने से शरीर में असंतुलन होता है, जो कई पेरशानियों का कारण बन सकता है. बता दें कि, जब दूध और खट्टे फल पेट में एक साथ पहुंचते हैं, तो दूध का प्रोटीन (केसीन) अम्ल से प्रतिक्रिया करता है. इससे दूध फट जाता है या जम जाता है, जिसे आयुर्वेद में ‘विरुद्ध आहार’ कहा जाता है.

खट्टे फल और दूध के बारे में क्या कहता आयुर्वेद?

एक्सपर्ट के मुताबिक, दूध एक भारी और अम्लीयता में कम पदार्थ है, जबकि खट्टे फल अम्लीय और तीव्र होते हैं. जब ये दोनों एक साथ पेट में जाते हैं, तो आयुर्वेद के अनुसार यह अम्लता बढ़ाने का काम करता है. इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. पेट में भारीपन, अपच, गैस और कभी-कभी एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. आयुर्वेद में इसे शरीर में ‘कफ’ और ‘अम्ल के असंतुलन के रूप में देखा जाता है. दूध और खट्टे फल अगर साथ लेते हैं तो दूध आसानी से पच नहीं पाता और इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त रूप से फायदा नहीं पहुंचा पाते. 

दूध के साथ खट्टे फल खाने के नुकसान?

– दूध शरीर में एनर्जी और बल बढ़ाने का काम करता है. खट्टे फल, जो अम्लीय और हल्के होते हैं, दूध के ऊर्जा गुणों को संतुलित रूप से प्रभावित कर सकते हैं. विशेष रूप से कफ दोष वाले लोगों में यह संयोजन ठंडक और भारीपन बढ़ा सकता है.

– आयुर्वेद के अनुसार, अम्लीय और भारी भोजन का संयोजन स्किन पर भी असर डाल सकता है. इससे मुंहासे, त्वचा पर दाने या अन्य एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं. इसके अलावा, जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए दूध और खट्टे फल का सेवन करना और भी नुकसानदायक हो सकता है.

खट्टे फल और दूध पीने में कितना अंतर रखें?

अगर आप दूध और फलों का सेवन करना चाहते हैं, तो आयुर्वेदिक दृष्टि से बेहतर है कि इनका अंतराल रखें. एक्सपर्ट बताते हैं कि, खट्टे फलों और दूध के बीच कम से कम 2-3 घंटे (या 1-3 घंटे) का अंतर रखना चाहिए. उदाहरण के लिए, दूध का सेवन सुबह या रात में किया जा सकता है, जबकि खट्टे फल दिन में अलग समय पर खाएं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST