IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच में आखिर ऐसा क्या हुआ कि हर कोई हैरान रह गया? जब पाकिस्तानी बल्लेबाज माज़ सदाकत तेजी से रन बनाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश कर रहे थे, तभी बाउंड्री लाइन पर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी फुर्ती और सूझबूझ से एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया.
IND vs PAK Asian Games Final 2026: नागोया में खेले जा रहे 2026 एशियाई खेलों के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया है. वाशिंगटन सुंदर के एक अद्भुत और हैरतअंगेज कैच ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जो तेजी से रन बनाकर मैच में वापसी की कोशिश कर रहा था.
मैच के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाज माज़ सदाकत आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश में थे. उन्होंने भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर दीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ एक बड़ा हवाई शॉट खेला. शॉट में पूरी ताकत नहीं थी, लेकिन गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी.
जैसे ही गेंद बाउंड्री पार करने वाली थी, वाशिंगटन सुंदर ने अपनी फुर्ती और समझदारी दिखाते हुए एक नामुमकिन से कैच को मुमकिन बना दिया. सुंदर ने बाउंड्री लाइन के ठीक पास गेंद को पकड़ा, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ने लगा. बाउंड्री के पार जाने से ठीक पहले, उन्होंने गेंद को हवा में उछाला, खुद बाउंड्री से बाहर गए और तुरंत मैदान के अंदर आकर कैच पूरा कर लिया.
Sundar catch
Pak : 39 -3 (6.1 ) #INDvsPAK pic.twitter.com/W2kcRC4KcG
— Oo_Womaniya💙🤍 (@KDramaWomaniyaa) October 3, 2026
सुंदर की इस कमाल की फील्डिंग को देखकर दर्शक और कमेंटेटर हैरान रह गए. माज़ सदाकत 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिससे अक्षर पटेल को मैच का दूसरा विकेट मिला. इस शानदार कैच ने पाकिस्तान की रन गति पर ब्रेक लगा दिया और मैच पर भारत की पकड़ और मजबूत कर दी.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…