<
Categories: मनोरंजन

बादशाह और हनी सिंह से भी पहले दादामुनि ने कर दिया था कमाल, 58 साल पहले गाया था हिंदी सिनेमा का पहला रैप

Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं. लोग बादशाह, हनी सिंह और रफ्तार जैसे रैपर्स को काफी पसंद करते हैं. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि बादशाह और हनी सिंह से भी पहले दादामुनि ने पहला रैप सॉन्ग गाया था.

Ashok Kumar First Rap Song: आज रैप का नाम आते ही हनी सिंह, बादशाह, रफ्तार और डिवाइन जैसे नाम जेहन में आते हैं. तेज बीट, फास्ट बोल और अलग अंदाज में कहानी कहने वाले इन गानों ने म्यूजिक की दुनिया में रैप को एक अलग पहचान दी है. हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि कि हिंदी सिनेमा में रैप जैसा अंदाज आज से नहीं बल्कि करीब 58 साल पहले सुनाई दे चुका था? इस अनोखी कहानी के केंद्र में कोई नए जमाने का रैपर नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अशोक कुमार थे. 

अशोक कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से ‘दादामुनि’ कहा जाता था. साल 1968 में आई फिल्म ‘आशीर्वाद’ में उन्होंने ऐसा गीत गाया, जिसे आज भी हिंदी सिनेमा के शुरुआती रैप के तौर पर याद किया जाता है.

‘रेल गाड़ी’ ने मचाई थी धूम

गाने के बोल थे, ‘रेल गाड़ी, रेल गाड़ी, छुक-छुक…’ सुनने में यह बच्चों का एक साधारण-सा खेल लगता है लेकिन इसे जिस अंदाज में पेश किया गया, वह अपने दौर से काफी अलग था. गाने में अशोक कुमार पारंपरिक तरीके से सुर लगाकर नहीं गाते. वह तेज रफ्तार में शब्दों को बोलते हुए आगे बढ़ते हैं. उनकी आवाज में एक खास लय थी, जो आज के स्पोकन रैप की याद दिलाती है. गाने को बच्चों के उस खेल से जोड़ा गया था, जिसमें बच्चे एक-दूसरे के पीछे खड़े होकर रेलगाड़ी बनाते हैं. स्क्रीन पर यह पूरा माहौल बेहद मासूम और मनोरंजक नजर आता है.

एक गाने में 28 रेलवे स्टेशन के नाम

‘रेल गाड़ी’ की सबसे दिलचस्प बात इसके बोल थे. गाने की रफ्तार के बीच कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम सुनाई देते हैं. इसमें रायपुर, जयपुर, सोलापुर और कोल्हापुर जैसे शहरों का जिक्र किया गया था. इतना ही नहीं, गाने में करीब 28 रेलवे स्टेशनों के नामों को भी बेहद तेज अंदाज में पिरोया गया था. यानी एक तरफ बच्चों का खेल, दूसरी तरफ दौड़ती रेल और उसके साथ तेजी से बोले जाते शहरों और स्टेशनों के नाम, उस दौर के हिसाब से यह प्रयोग काफी अनोखा था. मजेदार बात यह है कि गाने का नाम भले ही रेल गाड़ी था लेकिन इसमें किसी रेलवे स्टेशन का वास्तविक दृश्य नहीं दिखाया गया.

कविता से बना गीत

इस गीत की जड़ें मशहूर कवि और लेखक हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय की कविता से जुड़ी थीं. वह इस कविता को रेडियो पर भी सुनाया करते थे. बाद में इसी रचना को फिल्म आशीर्वाद में एक अलग अंदाज में इस्तेमाल किया गया. फिल्म का निर्देशन हृषिकेश मुखर्जी ने किया था और अशोक कुमार इसमें मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी और एक्टिंग के साथ इस गीत ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।.

गाने ने दिलाई बड़ी पहचान

अशोक कुमार के लिए आशीर्वाद सिर्फ एक फिल्म नहीं थी. उनकी एक्टिंग और इस फिल्म से जुड़े काम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला. साल 1969 में उन्हें ‘आशीर्वाद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. आज भी जब रैप सॉन्ग्स के इतिहास की बात होती है, तो ये गाने चर्चा में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना का वो गाना, जो बाइबिल की सीख से बना था, किशोर कुमार की आवाज ने बनाया सदाबहार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST