<

Daren Sammy: ‘मुझे घर जाना है…’ वापस अपने वतन नहीं जा पा रही वेस्टइंडीज टीम? भारत में फंसे दिग्गज ने बयां किया दर्द!

वर्ल्ड कप से बाहर, पर भारत में क्यों फंसी है वेस्टइंडीज की टीम? कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द. जानिए क्या है कोलकाता में रुकने की असली वजह...

Daren Sammy: वेस्टइंडीज की टीम के लिए यह हफ्ता किसी इम्तिहान से कम नहीं रहा. रविवार को भारत से हारकर उनका टी20 वर्ल्ड कप का सफर तो खत्म हो गया था, लेकिन वो अब भी भारत(कोलकाता) में ही फंसे हैं. वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्से में चल रहा तनाव है. मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के बीच छिड़ी जंग की वजह से पूरी दुनिया का एयरस्पेस (हवाई मार्ग) प्रभावित हुआ है, और इसी चक्कर में कैरेबियाई खिलाड़ी घर नहीं लौट पा रहे.

डैरेन सैमी का छलका दर्द

वेस्टइंडीज के हेड कोच और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान डैरेन सैमी ने गुरुवार को ‘X’ (ट्विटर) पर अपनी बेचैनी जाहिर की. उनके पोस्ट्स को देखकर साफ लग रहा था कि टीम घर जाने के लिए कितनी बेताब है. उन्होंने शुरुआत की एक भावुक पोस्ट से, ‘बस अब घर जाना चाहता हूँ.’ कुछ घंटों बाद उन्होंने फिर लिखा, ‘कम से कम कोई अपडेट तो दो, कुछ तो बताओ. आज, कल या अगले हफ्ते? 5 दिन हो गए हैं.’

आखिरकार मिली राहत की खबर

लेकिन अब वेस्टइंडीज खेमे के लिए राहत भरी खबर आई है. सैमी ने एक ताज़ा पोस्ट में लिखा, ‘अपडेट मिल गया है. बस हम यही जानना चाहते थे.’ उनके इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिरकार उनकी रवानगी का रास्ता साफ हो गया है.

क्या चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम हो गया?

खबरों की मानें तो वेस्टइंडीज टीम को वापस ले जाने के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट का बंदोबस्त किया गया है. हालांकि, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के एक अधिकारी ने बताया कि सारा मामला ICC देख रहा है. उन्होंने कहा, ‘हमें उनकी मूवमेंट की सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन फिलहाल वो यहीं हैं और चार्टर्ड फ्लाइट के इंतजार में हैं.’

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने क्या कहा?

इससे पहले, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी। बोर्ड ने कहा, ‘खाड़ी क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई और सुरक्षा खतरों की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं. एयरलाइंस को सुरक्षा कारणों से अपने रूट बदलने पड़ रहे हैं, इसी वजह से हमारी टीम की रवानगी में देरी हुई है. हम इस मुश्किल वक्त में प्रशंसकों और परिवारों के सहयोग की सराहना करते हैं.’

कैसा रहा टूर्नामेंट?

वेस्टइंडीज के लिए यह वर्ल्ड कप मिला-जुला रहा. उन्होंने ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराया था, लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका और भारत से मिली हार के कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST