<

भारत जनगणना 2026: जनगणना कब शुरू होगी, शिकायतें कैसे दर्ज करें, जानें अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Census 2026 FAQ: भारत की जनगणना 2026 में कब शुरू होगी, नागरिकों से कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे, क्या-क्या जवाब देना है, क्या जरूरी है, और गलती या शिकायत कैसे दर्ज करें, जानें सबकुछ.

Census 2026 FAQ: भारत में होने वाली जनगणना 2026 को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं. जैसे यह कब शुरू होगी, इसमें नागरिकों से क्या-क्या पूछा जाएगा और क्या पूछे जानें वाले हर सवाल का जवाब देना जरूरी है. यदि किसी जानकारी देने में गलती हो जाए तो उसे कैसे सुधार किया जा सकता है और इस मामले में शिकायत दर्ज कहां की जा सकती है. आइए जानते हैं, भारत में होने वाली जनगणना 2026 को लेकर लोगों के मन में उठने वाले सवाल और जवाबों के बारे में.

इस मामले में भारत सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है जिसमें जनगणना 2026 के पहले चरण के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों का विवरण दिया गया है, जिसे मकान सूचीकरण और आवास जनगणना के रूप में भी जाना जाता है.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी और भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना में कुल 33 प्रश्नों की रूपरेखा तैयार की गई है, जो जनगणना अधिकारी देश भर में होने वाले जनगणना के दौरान घरों से पूछेंगे.

इस फेज में घरों, परिवारों और निवासियों की जीवन स्थितियों के बारे में बुनियादी जानकारी इकट्ठा करने पर फोकस किया गया है. इस मामले में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी केवल जनगणना संबंधी उद्देश्यों के लिए इकट्ठा की जाएगी और इसे गोपनीय रखा जाएगा. अधिकृत जनगणना अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थानीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर सवाल करेंगे. यहां पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का स्पष्ट और सरल विवरण नीचे दिया गया है.

घर की पहचान के बारे में क्या बतानी होगा?

जनगणना अधिकारी सबसे पहले घर की बुनियादी पहचान संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे. इसमें भवन संख्या (नगरपालिका, स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या) और जनगणना घर संख्या होगा.

मकान के बारे में क्या बताना है?

यह प्रश्न घर की संरचना पर केंद्रित है. यह जानकारी विभिन्न क्षेत्रों में आवास की गुणवत्ता का आकलन करने में सहायक होगा. फर्श के लिए प्रयुक्त मुख्य सामग्री, दीवारों के निर्माण में प्रयुक्त मुख्य सामग्री, छत के निर्माण में प्रयुक्त मुख्य सामग्री, जनगणना भवन का वर्तमान उपयोग, जनगणना भवन की समग्र स्थिति

परिवार के बारे में क्या बताना है?

आने वाले अधिकारी घरों से संबंधित बुनियादी जानकारी इकट्ठा करेंगे. इसमें परिवार संख्या, घर में सामान्यतः रहने वाले लोगों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, चाहे परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य श्रेणी से संबंधित हो, यह बताना होगा.

मालिकाना हक के बारे में क्या बताना होगा?

इस मामले में प्रश्न स्वामित्व और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित है. इसमें घर की स्वामित्व स्थिति, उपयोग किए जाने वाले कमरों की संख्या, घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय तक पहुंच, शौचालय का प्रकार, जैसी कई जानकारियां देनी होगी.

घरेलू संपत्ति के बारे में क्या बताना होगा?

इसमें घरेलू संपत्तियों और कनेक्टिविटी से जुड़ी बातें बतानी होगी. जैसे रेडियो या ट्रांजिस्टर की उपलब्धता, टेलीविजन, इंटरनेट, लैपटॉप या कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन या स्मार्टफोन की उपलब्धता, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल या मोपेड की उपलब्धता, कार, ​​जीप या वैन, घर में मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज और मोबाइल नंबर 

Share
Published by

Recent Posts

चलती कार पर थिरकी हसीना और रील के चक्कर में सील हो गई ‘लग्जरी कार’; हैरान कर देगा ये वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चलती हुई BMW कार की छत पर एक महिला का नाचते…

Last Updated: May 28, 2026 15:56:44 IST

Silver Rate Today 28 May 2026: चांदी के दाम में हुआ इजाफा या गिरे दाम, नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को चांदी के दामों में…

Last Updated: May 28, 2026 15:40:34 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने साईं सुदर्शन से छीनी ऑरेंज कैप, भुवी-रबाडा के बीच पर्पल कैप की जंग, देखें लिस्ट

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे…

Last Updated: May 28, 2026 15:38:15 IST

Gold Rate Today 28 May 2026: सोने के दाम रहे स्थिर या हुआ इजाफा, नोट करें ताजा रेट्स

Gold Rate Today 28 May 2026: गुरुवार (28 मई, 2026) को सोने के दामों में…

Last Updated: May 28, 2026 15:31:07 IST

जहां बैठोगे वहां फूल बरसेंगे… घर से भागने पर नाराज़ हुए थे पिता, फिर प्रेमानंद महाराज को दिया ये ‘अंतिम’ आशीर्वाद!

प्रेमानंद महाराज ने अपने शुरुआती आध्यामिक जीवन का किस्सा सुनाया कि पिता जी ने घर…

Last Updated: May 28, 2026 15:07:40 IST