<

कौन हैं जम्मू कश्मीर के ‘डेल स्टेन’ ऑकिब डार? IPL ऑक्शन में हुए मालामाल; बेस प्राइस से 28 गुना महंगे बिके

Who Is Auqib Nabi Dar: जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज ऑकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Who Is Auqib Nabi Dar: अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के अनकैप्ड खिलाड़ी ऑकिब डार मालामाल हो गए. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऑक्शन में ऑकिब डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा. आईपीएल के मिनी ऑक्शन में उनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये था. दिल्ली कैपिटल्स ने ऑकिब को उनके बेस प्राइस से 28 गुना महंगे दाम पर खरीदा है. ऑक्शन में ऑकिब डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बोली लगनी शुरु हुई, जो 95 लाख रुपये पर रुक गई.

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी बिडवॉर में एंट्री की. कई टीमों के बीच बोली की जंग चलती रही, जो 8 करोड़ के पार पहुंच गई. आखिर में दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में ऑकिब डार को खरीद लिया. बता दें कि ऑकिब डार जम्मू-कश्मीर के बारामूला से आते हैं. वह एक तेज गेंदबाज हैं, जिनकी तुलना साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी की जाती है. जानें ऑकिब डार के बारे में…

कौन हैं ऑकिब डार?

तेज गेंदबाज ऑकिब डार पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में अपना धारदार गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं. वह खासकर डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी करते हैं. इस साल दलीप ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज ऑकिब नबी ने इतिहास रच दिया था. ऑकिब नबी ने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. ऑकिब नबी ने इस कारनामे से कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिन्होंने 1979 के फाइनल में तीन गेंदों पर तीन विकेट (हैट्रिक) लिए थे. काफी लंबे समय से चले आ रहे इस रिकॉर्ड को ऑकिब नबी ने इसी साल तोड़ा है. उन्होंने नॉर्थ जोन की ओर से ईस्ट जोन के खिलाफ खेलते हुए यह कारमाना किया था.

कैसा रहा घरेलू क्रिकेट करियर?

क्रिकेट करियर का बात करें, तो 29 वर्षीय ऑकिब नबी ने अभी तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है. हालांकि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब वह आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. जम्मू कश्मीर के ऑकिब ने 36 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 125 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा ऑकिब ने 29 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनमें कुल 42 विकेट हासिल किए हैं. टी20 करियर की बात करें, तो ऑकिब ने 34 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें कुल 43 विकेट चटकाए हैं. ऑकिब नबी को बहुत ही अनुशासित खिलाड़ी माना जाता है.

IPL के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल

  • प्रशांत वीर: 14.20 करोड़ रुपये (CSK)
  • कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़ (CSK)
  • आवेश खान: 10 करोड़ (LSG)
  • कृष्णप्पा गौतम: 9.25 करोड़ (CSK)
  • शाहरुख खान: 9 करोड़ (PBKS)
  • राहुल तेवतिया: 9 करोड़ (GT)
  • क्रुणाल पांड्या: 8.8 करोड़ (MI)
  • ऑकिब नबी: 8.40 करोड़ (DC)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST