<

फोन उठा लिया और सामने से सन्नाटा, साइलेंट कॉल के पीछे छुपा हो सकता है बड़ा स्कैम

Silent Call: काफी वक्त से साइलेंट कॉल की संख्या बढ़ती ही जा रही है अगर आपके पास भी अनजान नंबर से फोन आता है और सामने से हैलो करने पर भी कोई आवाज नहीं आती, तो सतर्क हो जाइए.

Silent Call Scam: साइलेंट कॉल (Silent Call) एक ऐसा कॉल होता है जिसमें फोन बजता है, लेकिन जब आप फोन उठाते हैं, तो दूसरी तरफ वाला व्यक्ति कुछ नहीं बोलता. कुछ समय बाद, कॉल अपने आप कट जाता है. हाल ही में ऐसे कॉल्स की संख्या बढ़ गई है, और कई लोगों ने इसके बारे में शिकायत की है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह कोई तकनीकी खरीबी के कारण होता है या फिर यह एक स्कैम अलर्ट (Scam Alert) है.

क्या ये कोई टेक्निकल गड़बड़ी?

यह हमेशा नेटवर्क की समस्या के कारण नहीं होता है. कई मामलों में, यह डेटा चोरी और स्कैम की तैयारी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक तरीका हो सकता है. टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने भी लोगों को इस बारे में चेतावनी दी है और साइलेंट कॉल्स के पीछे के संभावित कारणों के बारे में बताया है.

स्कैमर क्या जानना चाहते हैं?

इन कॉल्स के जरिए, स्कैमर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि कोई मोबाइल नंबर एक्टिव है या नहीं. जैसे ही आप कॉल उठाते हैं, उन्हें कन्फर्मेशन मिल जाता है कि नंबर इस्तेमाल में है. इस नंबर का इस्तेमाल फिर स्कैम, धोखाधड़ी वाले कॉल्स या मैसेज के लिए किया जा सकता है.

वापस कॉल करना खतरनाक क्यों है?

अगर आपको कोई साइलेंट कॉल आता है और कोई आवाज नहीं आती है, तो उस नंबर पर वापस कॉल करने से बचें. वापस कॉल करने से आपको फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है या आपका नंबर स्कैमर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नंबरों की लिस्ट में शामिल हो सकता है.

साइलेंट कॉल की रिपोर्ट कैसे करें?

अगर आपको ऐसा कोई कॉल आता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. आप इसकी रिपोर्ट सरकारी पोर्टल पर कर सकते हैं.

  • sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज़ सेक्शन खोलें
  • चक्षु ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब दिए गए ऑप्शन में से सही ऑप्शन चुनें, जैसे स्पैम या फ्रॉड
  • जरूरी जानकारी भरें और शिकायत सबमिट करें

सतर्क रहना ही सबसे अच्छा बचाव

अज्ञात नंबरों से आने वाले साइलेंट कॉल्स को हल्के में न लें। वापस कॉल न करें या कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर न करें. ऐसे कॉल्स की तुरंत रिपोर्ट करने से न सिर्फ़ आप सुरक्षित रहेंगे, बल्कि दूसरों को भी स्कैम का शिकार होने से बचाने में मदद मिलेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST