<

कौन हैं न्यूजीलैंड के ब्रेट रैंडेल? जिन्होंने 5 गेंद पर पांच विकेट लेकर मचाई सनसनी, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास

Brett Randell World Record: न्यूजीलैंड के गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. कीवी गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट में यह अनोखा कारनामा किया.

Brett Randell Creates History: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. ब्रेट रैंडेल फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ओर से खेलते हुए ब्रेट रैंडेल ने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ यह कारनामा किया है. दरअसल, न्यूजीलैंड के फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड (Plunket Shield) में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बीच मैच खेला जा रहा था. नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले गए इस मुकाबले के दूसरे दिन ब्रेट रैंडेल ने यह खास उपलब्धि हासिल की. ब्रेट रैंडेल की घातक गेंदबाजी के सामने नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए.

ब्रेट रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हेनरी कूपर को आउट किया. फिर अगले ओवर में आते ही ब्रेट रैंडेल ने पहली ही गेंद पर जीत रावल को क्लीन बोल्ड कर दिया. फिर दूसरी गेंद पर ब्रेट रैंडेल ने कार्टर को विकेट के पीछे कैच कराकर अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके बाद अगली गेंद पर रॉबर्ट ओ’डॉनेल को आउट किया और फिर क्रिस्टियन क्लार्क को भी अपना शिकार बनाया. इस तरह ब्रेट रैंडेल ने 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट हासिल किए. 

कौन हैं ब्रेट रैंडेल?

ब्रेट रैंडेल न्यूजीलैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज हैं. वह साल 2014 में न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे. साल 2017 के बाद से ब्रेट रैंडेल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. फिलहाल ब्रेट रैंडेल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे हैं. ब्रेट रैंडेल के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 9 साल का एक्सपीरियंस है. वह इंग्लैंड की टीम समरसेट के लिए भी खेल चुके हैं. ब्रेट रैंडेल के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 38 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ब्रेट रैंडेल ने 110 रन हासिल किए. इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में ब्रेट रैंडेल ने 54 मैचों में 100 विकेट चटकाए हैं. वहीं, टी20 में ब्रेट रैंडेल के नाम 45 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं.

कीर्तिमान रचने के बाद ब्रेट रैंडेल ने क्या कहा?

ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट लेकर नया कीर्तिमान रच दिया है. ESPNcricinfo के अनुसार, इस खास उपलब्धि के बाद ब्रेट रैंडेल ने कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं हो रहा है. रैंडेल ने आगे कहा, ‘यह ऐसा लम्हा था जब मुझे लगा कि कोई आकर मुझे पिंच करे. मैं फोकस के साथ गेंद को एक ही जगह गिराने की कोशिश कर रहा था और हैट्रिक के बाद भी मैंने वही करना जारी रखा.’ ब्रेट रैंडेल ने कहा, ‘मुझे इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह पहली बार हुआ. मेरे पास फिलहाल शब्द नहीं हैं. मैं ईमानदारी से कहूं तो मजा आया.’

बता दें कि ब्रेट रैंडेल ने इस मुकाबले में सिर्फ 3.5 ओवर में ही 7 विकेट हासिल कर लिए. उन्होंने 11 ओवर की स्पेल में 25 रन देकर 7 विकेट चटकाए, जो उनके करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा.

टी20 क्रिकेट में हो चुका ये कारनामा

ब्रैट रैंडेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रचा है. टी20 क्रिकेट में यह कारनामा हो चुका है. पिछले साल आयरलैंड के गेंदबाज कर्टिस कैम्फर ने डबलिन में मंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ 5 गेंदों पर 5 विकेट चटकाए थे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST