<

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कब होगा, 2021 में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीट?

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, 2026 को खत्म होने वाला है. ऐसे में इससे पहले चुनाव होगा. जिसको लेकर चुनाव आयोग बहुत जल्द चुनाव की तारीखों का एलान कर सकती है. जानकारी सामने आ रही है कि ये चुनाव 5 से 7 चरणों में हो सकते हैं.

Bengal Election: पश्चिम बंगाल में बहुत जल्द विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग SIR ‘एडज्यूडिकेशन’ में फंसे पश्चिम बंगाल में 5 से 7 चरणों में चुनाव हो सकता है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्लीट होने के बाद चुनाव के तारीखों का एलान किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा 17वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होना तय है. ऐसे में इससे पहले चुनाव कराए जाने की प्रबल संभावना है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की बात करें तो 292 सीटों पर चुनाव 8 चरणों में संपन्न कराए गए थे. जिसको लेकर 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल तक 8 चरणों में वोट डाले गए थे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर कब हुई थी घोषणा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए तारीखों की घोषणा 26 फरवरी, 2021 को हुई थी. 2021 का विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुआ था. पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ था, जहां 30 सीटों के लिए वोट डाले गए थे. इसके बाद, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, 6 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान, 10 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान, 17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान, 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान, 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान हुआ था.

कौन हैं ‘फायरब्रांड’ ममता बनर्जी? जो बीजेपी-कांग्रेस ही नहीं राष्ट्रपति-राज्यपाल से भी ले लेती हैं पंगा; जानें ‘दीदी’ की शिक्षा और नेट वर्थ

2021 के चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीट मिली?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी के कई कद्दावर नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में थे. लग रहा था कि ममता बनर्जी को करारी हार मिलेगी. लेकिन ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी को करारी शिकस्त देकर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई. इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटों पर जीत हासिल की. इसके अलावा, बीजेपी 77 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनकर उभरी. इसके अलावा, कांग्रेस और सीपीएम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा.

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ टीएमसी ने की गंदी राजनीति, बीजेपी से लेकर कांग्रेस तक…जानें किसने क्या कहा?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST