<
Categories: मनोरंजन

‘हमें शरिया कानून का पालन करने के लिए दबाव डाला जा रहा…’ खुशी मुखर्जी को दुबई में सड़क पर मारा थप्पड़, वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती

अपनी बोल्ड फैशन चॉइस और बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री खुशी मुखर्जी को हाल ही में दुबई की एक सड़क पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया.

अपनी बोल्ड फैशन चॉइस और बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री खुशी मुखर्जी को हाल ही में दुबई की एक सड़क पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना के बाद, उन्होंने रोते हुए एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को पूरी घटना के बारे में बताया.

खुशी मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, ‘कुछ लोग बेवजह पुराने हिसाब चुकता कर रहे हैं. इस बार ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली हूं और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है. पुलिस भी मदद नहीं कर रही है. पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है, यहाँ तक कि महिला अधिकारी भी कार्रवाई करने से हिचकिचा रही हैं. खैर, दुबई भी अलग नहीं है. ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया हम पर शरिया कानून का पालन करने का दबाव डाल रही है.’

वीडियो में सुनाई आपबीती

वीडियो में खुशी रोते हुए कह रही है, ‘सड़क पर चलना अब गुनाह जैसा लगता है. बाइक पर जाते समय उसने मुझे बहुत जोर से टक्कर मारी. थाने जाने पर भी क्या होगा? सड़क पर कोई कैमरा नहीं लगा है. मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं. मैं जहां भी जाती हूं, लोग मेरा पीछा करते हैं. ऐसे लोग जो अपराधियों जैसे दिखते हैं.’

वीडियो में खुशी मुखर्जी को रोते हुए सड़क पर चलते देखा जा सकता है. आसपास मौजूद लोग उनकी मदद करने और घटना का जिक्र करते हुए उन्हें अनसुना कर रहे हैं. कैप्शन में घटना का जिक्र दुबई में किया गया है, लेकिन वीडियो का बैकग्राउंड भारत का प्रतीत होता है.

दिवाली के दौरान अभिनेत्री ने सड़क पर मचाया हंगामा

कुछ ही महीने पहले, दिवाली के दौरान, खुशी मुखर्जी ने मुंबई की सड़कों पर खूब हंगामा मचाया था। अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पटाखे बेचने वाले की दुकान से सामान फेंकते हुए बदतमीजी करती नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने स्थिति समझाने आए एक पुलिसकर्मी से भी बदतमीजी की थी। खुशी कपूर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से भी विवादों में घिरी रही हैं। उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में कई बार पुलिस में शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST