<

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के बावजूद पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन नवाज की 96 रनों की तूफानी पारी सुर्खियों में है. जी हां ये वही हसन नवाज हैं जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से नफ़रत है. जानिए कौन हैं हसन नवाज? इस युवा खिलाड़ी के बैकग्राउंड, विवादित बयान और भारत-पाक के रोमांचक मुकाबले के बारे में.

IND vs PAK | Who is Hasan Nawaz: भारत ने एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता. मैच का आखिरी ओवर शिवम दुबे ने फेंका, जिन्होंने अंतिम गेंद पर हसन नवाज को आउट कर दिया. हसन ने 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली; वह आखिरी तक लड़ते रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वह अपने शतक से महज चार रन दूर रह गए. भारत ने यह मुकाबला 19 रनों से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

पाकिस्तान भले ही यह मुकाबला हार गई हो लेकिन हसन नवाज की पारी की चर्चा पाकिस्तान से भारत तक हो रही है. आइए जानते हैं हसन नवाज के बारे में और कैसे इस 23 साल के खिलाड़ी ने भारतीय टीम और उसके गेंदबाजों को लेकर तीखी बयानबाजी की थी, जिससे सोशल मीडिया बवाल खड़ा कर दिया था.

हसन नवाज कौन हैं?

हसन नवाज का जन्म 21 अगस्त 2002 को पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब क्षेत्र के लय्याह शहर में हुआ था. वह एक दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 2022 नेशनल टी-20 कप से की थी. पाकिस्तान के घरेलू मैचों में वह ‘नॉर्दर्न’ टीम की तरफ से खेलते हैं. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले हसन को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम की ओर से खेलने का मौका मिला.

‘मुझे उनके सभी गेंदबाजों से नफरत है’

पीएसएल (PSL 2025) के दौरान एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में, हसन नवाज ने भारत के खिलाफ खेलते समय अपनी मानसिकता के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने माना कि भारत के खिलाफ मैचों में उनके अंदर एक अलग ही जुनून और आक्रामकता देखने को मिलती है.

नवाज ने कहा, “जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं, तो जाहिर तौर पर एक अलग ही प्रेरणा (extra motivation) होती है. आपके मन में अपने आप यह बात आती है कि उनके गेंदबाजों पर हमला बोलना है. सच कहूं तो, मुझे उनके सभी गेंदबाजों से नफरत है. और इंशाअल्लाह, अगर आगे मौका मिला तो हम ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे.”

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हाल

2026 एशियन गेम्स के एक बेहद रोमांचक फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही भारत ने अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखा, जबकि पाकिस्तान को रजत पदक (Silver Medal) से संतोष करना पड़ा. वहीं बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने में सफल रहा.

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के ठोककर शानदार 61 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा 22 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के लगाकर 96 रनों की जुझारू पारी खेली; वह मैच की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST