Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी छोड़ दी. अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने सदस्यता लेने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की और राहुल गांधी की तारीफ की. साथ ही AAP और BJP पर निशाना साधा.
प्रियंका कक्ड़ ने कांग्रेस जॉइन की
Priyanka Kakkar: दिल्ली राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी. उन्होंने AAP छोड़ने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. प्रियंका कक्कड़ ने सीनियर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव और सांसद पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतो से भटक चुकी है. अब उन्हें राहुल गांधी में वो उम्मीद दिखाई दी, जो बीजेपी को हरा सकती है. इसी वजह से उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ी और कांग्रेस में शामिल हो गईं. उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद का लालच नहीं है, जो काम पार्टी देगी वो करूंगी.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा नेता है, जो अपने विचारों को आगे बढ़ाने से नहीं डरता, तो वो सिर्फ राहुल गांधी हैं. वे अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने कैमरों के सामने कभी आंसू नहीं बहाए. उनके इरादे बहुत मजबूत हैं.
VIDEO | Delhi: AAP national spokesperson Priyanka Kakkar joins Congress, says, “If there is one leader who is not afraid to promote his ideas, it is Rahul Gandhi. I observed that he is the only leader who has not shed tears for the cameras. He is the only leader today who has not… pic.twitter.com/UH5ZVljfD1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2026
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल नीचा दिखाने की कोशिश की गई. उन्हें दबाने के लिए पूरी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस डटे रहे. उनकी सच्चाई ही उनकी आत्मा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भी एक आत्मा है, जो मुझे दूसरी पार्टियों में नहीं दिखी.
प्रियंका कक्कड़ यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक समय था, जब कहा जाता था कि AAP न तो बंगला लेगी और न ही गाड़ी. इसके बाद निजी यात्राओं के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया. मैं ऐसी चीज़ों का बचाव नहीं कर पाई, जिनका बचाव करना मुमकिन नहीं था. इसके बाद मैंने एक लक्ष्मण रेखा खींच ली. उन्होंने कहा कि एक समय था जब आम आदमी पार्टी ने बहुत काबिल और समझदार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया था. हालांकि पार्टी उन लोगों के संभाल नहीं पाई और साथ नहीं रख सकी. आम आदमी पार्टी अब राजस्थान से ऐसे नए लोगों को ला रही है, जिन्होंने बूथ लेवल पर भी काम नहीं किया है. उन लोगों को पंजाब में सीनियर पद दिए जा रहे हैं, साथ ही बंगले और गाड़ियां भी दी जा रही हैं.
India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…
Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…