<

Pasindu Sooriyabandara: कौन हैं पसिंदू सूर्यबंदारा? गूगल पर अचानक क्यों ट्रेंड होने लगा श्रीलंकाई खिलाड़ी, क्या बन पाएंगे टीम के लिए संकटमोचक?

IND vs SL 2nd Test| Who is Pasindu Sooriyabandara: भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की ढाल बने पसिंदू सूर्यबंदारा अचानक गूगल पर ट्रेंड हो रहे हैं. जानिए कौन हैं यह युवा बल्लेबाज और क्या है इनका रिकॉर्ड.

IND vs SL 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, उन्होंने मेज़बान टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है और उन पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी. दिन का खेल खत्म होने तक, भारत ने श्रीलंका के दो विकेट भी गिरा दिए थे और मेज़बान टीम का स्कोर सिर्फ़ आठ रन था. 

गूगल पर क्यों ट्रेंड करने लगे

वहीँ तीसरे दिन का पहला सेशन भी भारत के नाम रहा. भारत ने इस सेशन में दो विकेट लिए. श्रीलंका ने सेशन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 130 रनों के साथ किया. वह अभी भी भारत के स्कोर से 373 रन पीछे है. हालांकि इस बीच एक नाम गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है. यह नाम है श्रीलंकाई बल्लेबाज पसिंदू सूर्यबंदारा का जिन्होंने श्रीलंका की पारी को अभी तक संभाल रखा है उन्होंने लंच ब्रेक तक 93 गेंदों में 65 रनों रनों की पारी खेली. जिसके बाद गूगल पर क्रिकेट प्रसंशक पसिंदू सूर्यबंदारा के बारे में जानना चाह रहे हैं.

आपको याद नहीं है तो बता दें कि टेस्ट मैच में दिनेश चांदीमल के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद श्रीलंका ने उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी (कनकशन रिप्लेसमेंट) की मांग की. मैच रेफरी ने इस मांग की जांच की और इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद पसिंदू सूर्यबंदारा को चांदीमल की जगह टीम में शामिल किया गया. अब वह इस पहले टेस्ट मैच के बेहद अहम मोड़ पर श्रीलंका की तरफ से मैदान में उतरे हालांकि उस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में श्रीलंका को उनसे  उम्मीद है कि वो इस मुश्किल समय में टीम का सहारा बनेंगे.

कौन हैं पसिंदू सूर्यबंदारा?

पसिंदू सूर्यबंदारा श्रीलंका के एक दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं. उनका जन्म 19 अक्टूबर 1999 को कोलंबो में हुआ था. वह 26 साल के हैं और श्रीलंका की मुख्य टीम (Senior level) के अलावा श्रीलंका ‘ए’ और श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST