IND vs SL 2nd Test: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, उन्होंने मेज़बान टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है और उन पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी. दिन का खेल खत्म होने तक, भारत ने श्रीलंका के दो विकेट भी गिरा दिए थे और मेज़बान टीम का स्कोर सिर्फ़ आठ रन था.
गूगल पर क्यों ट्रेंड करने लगे
वहीँ तीसरे दिन का पहला सेशन भी भारत के नाम रहा. भारत ने इस सेशन में दो विकेट लिए. श्रीलंका ने सेशन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 130 रनों के साथ किया. वह अभी भी भारत के स्कोर से 373 रन पीछे है. हालांकि इस बीच एक नाम गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहा है. यह नाम है श्रीलंकाई बल्लेबाज पसिंदू सूर्यबंदारा का जिन्होंने श्रीलंका की पारी को अभी तक संभाल रखा है उन्होंने लंच ब्रेक तक 93 गेंदों में 65 रनों रनों की पारी खेली. जिसके बाद गूगल पर क्रिकेट प्रसंशक पसिंदू सूर्यबंदारा के बारे में जानना चाह रहे हैं.
आपको याद नहीं है तो बता दें कि टेस्ट मैच में दिनेश चांदीमल के चोटिल होकर मैदान से बाहर जाने के बाद श्रीलंका ने उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी (कनकशन रिप्लेसमेंट) की मांग की. मैच रेफरी ने इस मांग की जांच की और इसे मंजूरी दे दी. इसके बाद पसिंदू सूर्यबंदारा को चांदीमल की जगह टीम में शामिल किया गया. अब वह इस पहले टेस्ट मैच के बेहद अहम मोड़ पर श्रीलंका की तरफ से मैदान में उतरे हालांकि उस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में श्रीलंका को उनसे उम्मीद है कि वो इस मुश्किल समय में टीम का सहारा बनेंगे.
कौन हैं पसिंदू सूर्यबंदारा?
पसिंदू सूर्यबंदारा श्रीलंका के एक दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं. उनका जन्म 19 अक्टूबर 1999 को कोलंबो में हुआ था. वह 26 साल के हैं और श्रीलंका की मुख्य टीम (Senior level) के अलावा श्रीलंका ‘ए’ और श्रीलंका अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं.