<

पिता ने कुंडली देखकर बनाया किकेटर… अब श्रीलंका के खिलाफ किया डेब्यू, जानें कौन हैं वैष्णवी शर्मा?

Who Is Vaishnavi Sharma: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. जानें कौन हैं वैष्णवी शर्मा...

Who Is Vaishnavi Sharma: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया में एक नया चेहरा देखने को मिला. भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने इस मैच में अपना टी20आई डेब्यू किया. वैष्णवी शर्मा लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं. उन्होंने कुछ दिनों पहले खेले गए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. इसे देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया.

वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट खेलने वाली 89वीं महिला बनीं. वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मुकाबले में कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी कमाल की रही. वैष्णवी ने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च किए. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में लगभग विकेट ले लिया था, लेकिन श्री चरणी ने उनकी गेंद पर हसिनी परेरा का कैच छोड़ दिया. वैष्णवी ने अपने डेब्यू मैच में 9 गेंद डॉट डालीं. वह भारत की तरफ से सबसे इकनॉमिकल बॉलर रही.

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं वैष्णवी

वैष्णवी शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं. उनके पिता नरेन्द्र शर्मा ज्योतिष हैं, जो वे ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में एस्ट्रोलॉजी के प्रोफेसर हैं. उन्होंने बेटी की कुंडली देखने के बाद उसे क्रिकेट में आगे बढ़ने में मदद की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिता नरेंद्र ने बताया कि वैष्णवी की कुंडली में मेडिसिन और स्पोर्ट्स में अच्छा करने के संकेत थे. इसी वजह से उन्होंने बेटी को खेल में आगे बढ़ाया. बीते दिनों वैष्णवी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. वैष्णवी के सलेक्शन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे समेत अन्य कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी.

रविवार को भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वैष्णवी शर्मा को डेब्यू कैप देकर टीम में स्वागत किया. वैष्णवी को हरलीन देओल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 21 दिसंबर से शुरू हुई है, जो 30 दिसंबर तक खेली जाएगी.

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक

वैष्णवी शर्मा ने अंडर-19 महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा था, जब उन्होंने मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक लेकर सबको चौंका दिया था. वह फरवरी 2025 में अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थी. भारतीय टीम के दूसरी बार अंडर-19 महिला वर्ल्ड चैंपियन बनने में वैष्णवी का अहम रोल रहा. उन्होंने 6 मैच में 4.35 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए थे. इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थी.

डोमेस्टिक क्रिकेट में भी किया कमाल

वैष्णवी शर्मा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले दो सीजन में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन के लिए अंडर 19, अंडर 23 और सीनियर घरेलू टूर्नामेंट में वैष्णवी का प्रदर्शन शानदार रहा. वह पिछले साल टी20 ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा थी. अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने सीनियर वीमेंस टी20 टूर्नामेंट में नौ मैच में 21 विकेट लिए. इससे उनकी टीम फाइनल तक गई थी. इसके बाद वैष्णवी ने सीनियर वीमेंस इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में पांच मैच में 12 विकेट चटकाए. वैष्णवी ने साल 2022-23 में जूनियर डोमेस्टिक सीजन में बेस्ट महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी भी जीता था.

WPL ऑक्शन में अनसोल्ड

वैष्णवी शर्मा ने पिछले महीने वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) ऑक्शन में नाम भेजा था. वह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रडार पर थे, लेकिन ऑक्शन में किसी ने उन पर बोली नहीं लगाई. इस वजह से वह ऑक्शन में अनसोल्ड रही. इसके चलते कुछ समय के लिए वैष्णवी काफी निराश थी, लेकिन फिर उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST