<
Categories: मनोरंजन

Madhuri Dixit ने जुहू का फ्लैट बेचकर कमाया करोड़ों का मुनाफा! अमिताभ से लेकर अक्षय तक कई फिल्मी सितारों का है पसंदीदा ठिकाना

Madhuri Dixit Juhu Flat Sale: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक घर जुहू में है, अब जिसे बेचकर उन्होंनें करोड़ों का मुनाफा कमाया है. आइये जानते हैं यहां माधुरी दीक्षित को जुहू का फ्लैट बेचने से कितना लाभ हुआ है.

Madhuri Dixit Juhu Flat Sale: जुहू मुंबई के पॉश और महंगे इलाके में से एक है, इसी वजह से कई फिल्मी सितारों के घर यहां हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक घर जुहू में है, अब जिसे बेचकर उन्होंनें करोड़ों का मुनाफा कमाया है. इस फ्लैट को बेचने का रजिस्ट्रेशन 15 दिसंबर 2025 को किया गया है.

माधुरी दीक्षित ने जुहू का फ्लैट बेचकर कमाया करोड़ों का मुनाफा

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म ‘सीआरई मैट्रिक्स’ (CRE Matrix) में दिए गए दस्तावेजों से इस माधुरी दीक्षित के फ्लैट के लेनदेन की जानकारी मिली है, जिसके अनुसार माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम माधव नेने ने मुंबई के जुहू इलाके का अपना फ्लैट 3.90 करोड़ रुपये में बेच दिया है. यह प्रॉपर्टी 13 साल पहले 1.95 करोड़ रुपये में खरीदी गई है और अब इसे बेचने के बाद  माधुरी दीक्षित और श्रीराम माधव को इस फ्लैट को बेचने पर करीब 99.22% का मुनाफा हुआ है. माधुरी दीक्षित का यह अपार्टमेंट ‘डीप वर्षा को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’, आइरिस पार्क की चौथी मंजिल पर स्थित है. इसका कार्पेट एरिया 780.13 वर्ग फुट है. ‘सीआरई मैट्रिक्स’ (CRE Matrix) के दस्तावेजों से पता लगा है कि माधुरी दीक्षित के फ्लैट को एक महिला ने खरीदा है, जिन्होंने 19.5 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया और उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला घर खरीदारों को दी जाने वाली 1% की विशेष छूट का लाभ उठाया है.

क्यों बढ़ रही है जुहू इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें?

बता दें कि जुहू मुंबई का सबसे महंगा इलाका है और इस इलाके में अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और काजोल, शत्रुघ्न सिन्हाअनिल कपूर, और गोविंदा जैसे कई मशहूर हस्तियों के घर शामिल हैं. यही वजह हैं कि मुंबई के जुहू की प्रॉपर्टी के दाम हमेशा से ही आसमान छूते रहे हैं और इस इलाके डिमांड लगातार बनी रहती है. इसके अलावा जुहू में स्थित प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण इसकी प्राइम लोकेशन और सीमित उपलब्धता है. क्योंकि समुद्र के किनारे बसे इस जगह पर नए निर्माण के लिए भारी कमी है. रियल एस्टेट विशेषज्ञों और CRE Matrix जैसे डेटा प्लेटफार्मों के अनुसार, जुहू में हो रहे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और मशहूर हस्तियों के बीच इसकी लोकप्रियता की वजह से इसकी कीमते बढ़ी हुई. कोस्टल रोड प्रोजेक्ट और बेहतर कनेक्टिविटी जैसे विकास ने निवेशकों के भरोसे को बढ़ाया है, जिसकी वजह से एक दशक में जुहू की संपत्ति के दाम दोगुने हो गए हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST