Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही शनिवार को मुंबई में एक गंभीर कार एक्सीडेंट का शिकार हो गईं. यह हादसा तब हुआ जब वह सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के शो में जा रही थीं, तभी कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. शुक्र है कि एक्ट्रेस को कोई गंभीर चोट नहीं आई.
Nora Fatehi Car Accident
Nora Fatehi Car Accident: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं. बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक ड्राइवर ने उस कार को टक्कर मार दी, जिसमें नोरा फतेही सफर कर रही थीं. बाद में नोरा ने इस हादसे को “बहुत डरावना” और “ट्रॉमैटिक” बताया.
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ, जब नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए जा रही थीं. मुंबई पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे के बाद नोरा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया.
हादसे के बाद, नोरा की टीम तुरंत उन्हें पास के एक अस्पताल ले गई, जहां किसी भी गंभीर चोट का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया गया. एक्ट्रेस ने हादसे के बाद अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया है. नोरा ने खुद एक वीडियो जारी कर हादसे और अपनी सेहत के बारे में बताया. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि दोपहर में जब वह डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तब एक कार ने उनकी गाड़ी को जोर से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका सिर खिड़की से टकरा गया. लेकिन मुझे कोई गंभीर चोट नहीं आई और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस थोड़ी सूजन है. उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी गई है.
एक्ट्रेस ने आगे गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि इससे आप खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स जैसी चीजों को सपोर्ट या प्रमोट नहीं करती क्योंकि ये चीजें आपको कंट्रोल खोने पर मजबूर कर देती हैं और आपको एहसास नहीं होता कि इस हालत में किसी का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है.”
मुंबई पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई हैं, और कार चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया गया कि युवक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और उसने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था.
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…
Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…
Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…