Who Is Yuvraj Samra: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. युवराज ने कनाडा की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक लगा दिया. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अब युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 19 साल 141 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 22 साल की उम्र में शतक लगाया था.
अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड कनाडा के युवराज सिंह ने अपने नाम कर लिया है. युवराज ने मंगलवार (17 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों प 110 रनों की पारी खेली. इस दौरान युवराज ने 36 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की और फिर सिर्फ 58 गेंदों पर शतक जड़ दिया. इस पारी के दौरान युवराज सामरा ने 6 छक्के और 11 चौके लगाए. युवराज सिंह पहले ऐसे एसोसिएट नेशनल खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. जानें कौन हैं युवराज सामरा…
कौन हैं युवराज सामरा?
19 साल के युवराज सामरा का जन्म 29 सितंबर 2006 में हुआ था. युवराज सामरा कनाडा के युवा ऑलराउंडर हैं, जो बाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ दाएं हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं. युवराज सामरा ने साल 2025 में कनाडा के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने पिछले साल बहामास के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया था. सामरा के पिता बलजीत सामरा ने भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है. सामरा खुद भी युवराज सिंह से मिल चुके हैं. युवराज सामरा का कहना है कि उनके पिता चाहते हैं कि वे युवराज सिंह को कॉपी करें. वहीं, अब सामरा ने युवराज सिंह के अंदाज में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी लगा दी है.
A HISTORIC MILESTONE! 🙌
Canada’s Yuvraj Samra creates history with a breathtaking century, becoming the youngest centurion in T20Is! 🫡
ICC Men’s #T20WorldCup | #NZvCAN | LIVE NOW ➡️ https://t.co/uuKxoyS6gX pic.twitter.com/bCbK9u8AIq
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 17, 2026