IND vs ZIM 2nd T20: जिम्बाब्वे ने दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इस मुकाबले में भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए हैं. देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से अशोक शर्मा को बाहर क्यों किया गया?
IND vs ZIM 2nd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बड़ा बदलाव किया. भारत ने तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को बाहर करके यश ठाकुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया, जो अपना डेब्यू कर रहे हैं. पिछले टी20 मैच में ही अशोक शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन सिर्फ 1 मैच के बाद ही उनका पत्ता कट गया. अशोक शर्मा (Ashok Sharma) भले ही अपने डेब्यू मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए, लेकिन उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में किफायती गेंदबाजी करते हुए 7.25 की इकॉनमी से 29 रन खर्च किए थे.
दरअसल, भारत ने पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को सिर्फ 125 रन के स्कोर पर रोक दिया था. इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रिंस यादव और मयंक यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अशोक शर्मा एक भी विकेट नहीं ले पाए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका देने का फैसला किया, जिससे बेंच स्ट्रेंथ को भी आजमाया जा सके.
यश ठाकुर (Yash Thakur) आईपीएल में कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं. 27 साल के यश ठाकुर कोलकाता का रहने वाले हैं, जो विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 93 विकेट लिए हैं. वहीं, लिस्ट-ए में यश ठाकुर के नाम 57 मैचों में 90 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा टी20 में यश ठाकुर ने 74 मैचों में 110 विकेट चटकाए हैं. अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं.
A dream realized ✨
Congratulations to Yash Thakur as he is all set to make his #TeamIndia debut 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d #ZIMvIND pic.twitter.com/IXBuP7rOfU
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
हरारे में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं. आज पिच काफी बेहतर है और शायद उतनी मुश्किल न हो. उम्मीद है कि हमारे तेज गेंदबाज शुरुआत में ही विकेट चटका पाएंगे. टीम वही है.’ बता दें कि जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. फिलहाल भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.
Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…
Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…
Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…
Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…