<

UP: भोजपुरी फिल्म के राइटर ने अभिनेत्री से बनाया अवैध संबंध, फिर अपनी पत्नी के… अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Fatehpur News: इंद्रमोहन के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी भोजपुरी अभिनेत्री नेहा वर्मा से संबंध हो गए. आरोप है कि इसके बाद दोनों मिलकर योगमाया को परेशान करने लगे. 25 दिसंबर 2021 की रात इंद्रमोहन और नेहा ने कथित तौर पर हंसिया से योगमाया का गला काटकर उसकी हत्या कर दी.

UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक महिला की गला काटकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मृतका के पति और उसकी महिला मित्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दोषी पति इंद्रमोहन भोजपुरी फिल्मों का लेखक है, जबकि उसकी महिला मित्र नेहा वर्मा भोजपुरी अभिनेत्री है. अदालत ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

मामला खागा कोतवाली क्षेत्र के गुलरियनपुर मजरे कूरा गांव का है. यहां 25 दिसंबर 2021 की रात करीब 11 बजे विवाहिता योगमाया की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतका के भाई सत्यप्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

इंद्रमोहन करता था योगमाया को प्रताड़ित

शिकायत के मुताबिक, थरियांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गांव निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी बहन योगमाया की शादी 10 फरवरी 2015 को खागा कोतवाली क्षेत्र के गुलरियनपुर गांव निवासी इंद्रमोहन लोधी से की थी. शादी में दान-दहेज भी दिया गया था. आरोप था कि शादी के बाद इंद्रमोहन एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और मांग पूरी नहीं होने पर योगमाया को प्रताड़ित करता था.

इसी दौरान इंद्रमोहन के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी भोजपुरी अभिनेत्री नेहा वर्मा से संबंध हो गए. आरोप है कि इसके बाद दोनों मिलकर योगमाया को परेशान करने लगे. 25 दिसंबर 2021 की रात इंद्रमोहन और नेहा ने कथित तौर पर हंसिया से योगमाया का गला काटकर उसकी हत्या कर दी.

छह साल के बेटे को मिलेगी जुर्माने की रकम

बीते 30 अक्टूबर को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था और सजा सुनाने के लिए 6 नवंबर की तारीख तय की थी. शुक्रवार को अदालत ने इंद्रमोहन लोधी और नेहा वर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

अदालत ने मृतका योगमाया के छह वर्षीय बेटे सात्विक को दोनों दोषियों से वसूले जाने वाले जुर्माने की पूरी राशि उसके बैंक खाते में जमा कराने का आदेश दिया है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

KBC 18 की शूटिंग पर लगा ब्रेक, अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर आई खबर, पुराने एपिसोड दिखा रहा चैनल

Amitabh Bachchan health update: अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के नए एपिसोड…

Last Updated: November 7, 2026 22:55:41 IST

बोलेरो की छत में बना रखा था गुप्त तहखाना, ‘पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी शराब की तस्करी; दो गिरफ्तार

Nawada liquor smuggling: बिहार के नवादा में शराब तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है.…

Last Updated: November 7, 2026 21:47:24 IST

मुरादाबाद हाईवे पर अचानक बिखर गईं लाखों मछलियां, मुरादाबाद हाईवे पर अजीब नजारा, लगा लंबा जाम

Fish scattered on the road: मुरादाबाद में दिल्ली रामपुर हाईवे पर मुंढापांडे जीरो पॉइंट के…

Last Updated: November 7, 2026 20:39:52 IST

कानपुर में महिला बॉक्सर मंतशा की संदिग्ध मौत, हाईवे किनारे मिला शव, दिवाली की खरीदारी के लिए निकली थी घर से

Kanpur female boxer death: कानपुर के महाराजपुर में हाईवे किनारे 26 वर्षीय महिला बॉक्सर और…

Last Updated: November 7, 2026 19:52:33 IST

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST