<

मजबूरी या दरियादिली… कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन की प्लेइंग XI में क्यों कराई एंट्री? यहां पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं. संजू सैमसन ने सिर्फ 5 मैचों में करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा हैं.

Sanju Samson: भारतीय टीम ने एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. भारत ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. भारत की इस ऐतिहासिक जीत में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा. संजू सैमसन (Sanju Samson) ने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी खेली. इससे पहले संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन बनाए थे, जबकि सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी. संजू सैमसन ने लगातार 3 अर्धशतक लगाकर भारत को विश्व कप जिताया. संजू के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया. हालांकि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में अपनी जगह तक नहीं बना पा रहे थे. संजू सैमसन को ग्रुप स्टेज में सिर्फ नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला, क्योंकि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे थे.

नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन ने सिर्फ 8 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन फिर उन्हें अगले मैच में ड्रॉप कर दिया गया. फिर आखिरकार सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया, जिसके बाद उन्होंने फाइनल तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि संजू सैमसन का बीच टूर्नामेंट में प्लेइंग-11 में आना फैंस के लिए हैरान करने वाला फैसला था. टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन के लिए न्यूजीलैंड सीरीज काफी मुश्किल रही थी, जिसके चलते उन्हें ब्रेक दिया गया था. इसके बावजूद भी कुछ लोगों के मन में सवाल है क्या यही असली वजह थी. पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी…

अभिषेक-ईशान की जोड़ी फ्लॉप होने पर मिला मौका!

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी. दोनों खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसके चलते विपक्षी टीम उनके सामने ऑफ-स्पिनर को गेंद थमा देती थी. पावरप्ले में अभिषेक और ईशान की जोड़ी ऑफ-स्पिन के सामने फ्लॉप साबित रही. हालांकि ईशान (Ishan Kishan) ने कुछ मैचों में एक छोर से रन बनाए, लेकिन अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन बिल्कुल नहीं आ रहे थे. हालांकि टीम अपने सभी मैच जीत रही थी. फिर ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-8 के पहले मुकाबले में भी भारत इसी ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरा. इस बार भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा.

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से इस मुकाबले में रन नहीं आए. यह ओपनिंग जोड़ी पावरप्ले में स्पिनर्स के सामने बेबस दिखाई दे रही थी. ऐसे में कोच गौतम गंभीर ने बदलाव करने का फैसला किया. कोच ने संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी कराई. अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे, जबकि ईशान किशन तीसरे नंबर पर चले गए. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई और अभिषेक शर्मा के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई. इसके बाद संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फिर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया.

रिंकु सिंह के चलते मिला मौका?

एक तरफ तो कहा गया कि ऑफ-स्पिन के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी के फ्लॉप होने की वजह से संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापसी हुई, जो कि टीम की रणनीति का हिस्सा है. हालांकि इसका एक दूसरा पहलू भी है, जिससे पता चलता है कि शायद संजू सैमसन को मजबूरी में सुपर-8 में प्लेइंग-11 में शामिल करना पड़ा. दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले रिंकु सिंह के पिता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके चलते रिंकु सिंह (Rinku Singh) अपने घर लौट गए थे. हालांकि वह मैच से एक दिन पहले वापस आ गए थे, लेकिन वह टीम के साथ प्रैक्टिस नहीं कर पाए थे. ऐसे में रिंकु सिंह की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल करना पड़ा. इस मुकाबले के बाद रिंकु सिंह पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. रिंकु के पिता की लिवर कैंसर से मौत हो गई. ऐसे में रिंकु सिंह वापस अपने घर लौट गए, लेकिन फिर अगले मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए.

संजू को कोच गंभीर का संदेश?

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद संजू सैमसन ने कई बड़े खुलासे किए. इस दौरान संजू ने बताया कि सुपर-8 में अहमदाबाद में भारत को साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद गौतम गंभीर ने जिम में उनसे मुलाकात की थी. गंभीर ने संजू को कहा था कि वह अगले मैचों में प्लेइंग-11 में खेलेंगे. संजू सैमसन ने कहा, ‘गौतम भाई मुझसे जिम में मिले और वहीं उन्होंने मुझसे कहा, ‘संजू, तैयार रहो, तुम अगला मैच खेलने वाले हो. मैंने कहा, ‘अब आने दो.’ संजू ने आगे कहा कि उन्हें अपनी टीम के साथियों से जगह के लिए प्रतियोगिता करना पसंद नहीं है, लेकिन जब साथ होते हैं और किसी लक्ष्य के लिए लड़ते हैं, तो वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.

संजू सैमसन ने भारत को जिताया विश्व कप

संजू सैमसन ने ग्रुप स्टेज में सिर्फ एक मैच खेला, जिसके बाद सुपर-8 में उनकी वापसी हुई. पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन ने 24 रन बनाए. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेलकर मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जिससे भारत ने जीत हासिल की. इसके बाद फाइनल में भी संजू सैमसन ने 89 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित की. संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सिर्फ 5 मैच खेले, जिनमें उन्होंने भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 5 पारियों में 199.37 के स्ट्राइक रेट से 321 रन आए. इस दौरान संजू ने 24 छक्के भी लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

घोड़ी चढ़ने से पहले ‘दूध पिलाई’ रस्म, आईपीएस केके विश्नोई ने भी निभाई परंपरा, क्या है धार्मिक महत्व

Doodh Pilai Ritual: राजस्थान में शादी से पहले निभाई जाने वाली ऐसी ही एक रस्म…

Last Updated: March 30, 2026 09:26:22 IST

बॉल टैंपरिंग से PSL में हड़कंप, रंगे हाथों पकड़े गए पाकिस्तान के कई सुपरस्टार; लाहौर कलंदर्स पर पेनल्टी

PSL 2026 Ball Tampering :मैच के बाद प्रेजेंटेशन में शाहीन से पांच रन की पेनल्टी…

Last Updated: March 30, 2026 09:27:28 IST

रोहित शर्मा का दिखा पुराना अंदाज, खेली 78 रनों की शानदार पारी; कोहली के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

IPL 2026: आईपीएल में कल खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज…

Last Updated: March 30, 2026 09:12:08 IST

Som Pradosh Vrat 2026: 30 मार्च को किसकी चमकेगी किस्मत, किन राशियों के लिए चेतावनी, जानें पूरा फल

Horoscope 30 March 2026: 30 मार्च को किसकी किस्मत चमकेगी, और किसे सावधानी बरतने की…

Last Updated: March 30, 2026 09:10:16 IST

लुधियाना में ‘मौत का खुला गड्ढा’, खुले सीवरेज में समा गयी बाइक स्थानीय लोगों ने बचाई जान,देखें लापरवाही का लाइव वीडियो!

पंजाब के लुधियाना में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला, एक पिता अपने छोटे बच्चे…

Last Updated: March 30, 2026 09:10:29 IST

Delhi Fire: आधी रात को धुएं से जगे लोग, जान बचाने के लिए छत से लगाई छलांग; 8 घायल

Dayalpur Fire: इस बीच DFS के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया और चार और लोगों …

Last Updated: March 30, 2026 08:46:56 IST