<
Categories: क्रिकेट

रोहित शर्मा का दिखा पुराना अंदाज, खेली 78 रनों की शानदार पारी; कोहली के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

IPL 2026: आईपीएल में कल खेले गए दूसरे मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आए. उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली और शानदार 78 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Rohit Sharma Records: शनिवार (28 मार्च, 2026) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज हो चुका है. कल रविवार (29 मार्च, 2026) को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया. जहां केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 78 रनों की पारी खेली.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. अब वह सिर्फ एकमात्र फॉर्मेट खेल रहे हैं.

अपने पुराने अंदाज में नजर आए रोहित शर्मा

केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे लग ही नहीं रहा था कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. कल के मैच में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक बनाया. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली के सबसे खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस उपलब्धि के साथ ही आईपीएल के इतिहास में यह उनका 50वां अर्धशतक या उससे अधिक का स्कोर बन गया. इसके साथ ही वह कोहली (72) और शिखर धवन (53) के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए और कुल मिलाकर चौथे खिलाड़ी बने; इस सूची में डेविड वॉर्नर (66) दूसरे स्थान पर हैं.

इसके अलावा, रोहित शर्मा ने किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. केकेआर के खिलाफ उन्होंने 1161 रन बनाए और वह आईपीएल में किसी एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा ने इसके साथ ही कोहली को पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1146 रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराया

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 67 रन, अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन, रिंकू सिंह ने 33 रन, फिन एलन ने 37 रन और कैमरून ग्रीन ने 18 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से रियान रिकल्टन ने 81 रन, रोहित शर्मा ने 78 रन, सूर्या ने 16 रन, तिलक वर्मा ने 20 रन और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST