<
Categories: देश

‘सरकारी आवास में होती थी घुटन’, Jagdeep Dhankar के  इस्तीफे पर ये क्या बोल गए Abhay Chautala

Abhay Chautala on Jagdeep Dhankar: INLD  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है.

Abhay Chautala on Jagdeep Dhankar Resignation: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला (Abhay Chautala) ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankar) को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और उनके सेहत के बारे में बात की.

क्या है अभय चौटाला का बयान?

अभय चौटाला ने बताया कि जब उन्होंने धनखड़ से बात की, तो उन्होंने कहा कि मुझे इस घर में घुटन महसूस होती है, मैं यहां रहना नहीं चाहता. इसके बाद चौटाला ने उन्हें अपने दिल्ली के छतरपुर फार्महाउस में रहने का आग्रह किया. चौटाला ने कहा कि धनखड़ के साथ चौटाला परिवार का 40 साल पुराना सामाजिक रिश्ता है और वे परिवार के सदस्य हैं. वे जब तक चाहें, फार्महाउस में रह सकते हैं, क्योंकि यह उनका अपना घर है.

धनकड़ ने 1 सितंबर को खाली किया था सरकारी आवास

दरअसल, जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मानसून सत्र के पहले दिन, 21 जुलाई, को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 1 सितंबर को उन्होंने सरकारी आवास खाली किया और दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में अभय चौटाला के फार्महाउस में शिफ्ट हो गए. उनके उपराष्ट्रपति आवास छोड़ने में कुल 42 दिन का समय लगा. जहां एक तरफ इस्तीफे के समय धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था, वहीं अभय चौटाला ने कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और रोजाना सुबह और शाम टेबल टेनिस खेलते हैं और दोनों टाइम स्विमिंग भी करते हैं.

अभय चौटाला ने यह भी कहा कि ताऊ देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली में धनखड़ आएंगे या नहीं, इस पर अभी उनसे बातचीत नहीं हुई है. चौटाला ने कहा कि वे कुछ ही दिनों में उनसे मिलकर इस पर चर्चा करेंगे.

धनकड़ हमारे परिवार के सदस्य- चौटाला

धनखड़ के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में चौटाला ने बताया कि उन्होंने कहा कि आपके स्टेटस के मुताबिक आप फ्लैट में जाओगे तो बात जंचेगी नहीं. आपको आपके स्टेटस के हिसाब से जगह पर रहना चाहिए। इसके जवाब में धनखड़ ने पूछा कि फिर कहां जाएं, तब मैनें कहा कि उनका फार्महाउस उनका अपना घर है और जब तक उनका नया मकान तैयार नहीं होता, वे वहां रह सकते हैं. चाहे 6 महीने, 1 साल या 2 साल लग जाए, उनका फार्महाउस हमेशा उनके रहने लायक रहेगा. वे उनके मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य हैं. चौटाला ने कहा कि धनखड़ जब तक चाहें, फार्महाउस में रह सकते हैं.

इसके अलावा, अभय चौटाला ने बताया कि धनखड़ उनके परिवार के इतने करीबी हैं कि ओपी चौटाला म्यूजियम का उद्घाटन भी उनके हाथों से ही करवाया जाएगा. यह म्यूजियम सिरसा के चौधरी देवीलाल इंस्टीट्यूट में बनाया गया है, जिसमें चौधरी देवीलाल और ओपी चौटाला से जुड़ी हर चीज को संग्रहित किया गया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST