<

वाइफ सांसद, पति टीम इंडिया का धाकड़ बैटर, इंस्टाग्राम ने लाया करीब, पढ़े दिलचस्प लव स्टोरी

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की लव स्टोरी इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी. जानिए कैसे क्रिकेट और राजनीति की दुनिया के दो सितारे सोशल मीडिया के जरिए करीब आए.

Rinku Singh Love Story: आज के दौर में कई लव स्टोरी एक “लाइक” या “फॉलो” से शुरू हो जाती है. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. एक तरफ क्रिकेट की दुनिया का उभरता सितारा, तो दूसरी ओर राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी युवा सांसद. आइए जानते हैं इन दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे जीवनभर के रिश्ते में कैसे बदल गई.

रिंकू सिंह आईपीएल और टीम इंडिया के लिए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, साल 2022 में पहली बार इंस्टाग्राम के जरिए प्रिया सरोज से जुड़े. बताया जाता है कि प्रिया ने रिंकू की कुछ पोस्ट लाइक की थीं. इसी के बाद रिंकू ने उन्हें मैसेज किया. बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई. यह दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई.

दोनों अलग-अलग पेशे से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन सोच और समझ ने उन्हें करीब ला दिया. प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. वहीं रिंकू ने संघर्षों से भरे सफर के बाद क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. अलग फील्ड होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को समझा और अपनाया. समय के साथ उनके रिश्ते को परिवारों का भी समर्थन मिला.

2025 में कई शादी

जून 2025 में लखनऊ में दोनों ने सादगी भरे समारोह में सगाई की, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और कई राजनीतिक व खेल जगत की हस्तियां शामिल हुईं. उनकी प्रेम कहानी की खास बात इसकी सादगी है. न कोई बड़ी मुलाकात, न कोई फिल्मी अंदाज बस इंस्टाग्राम पर एक लाइक, एक मैसेज और सच्ची बातचीत. बता दें कि प्रिया आज भी रिंकू सिंह के मैच देखने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम आती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST