<
Categories: देश

Ajit Pawar Family Tree: महाराष्ट्र के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार की अंदरूनी झलक, जानें अजित पवार के बेटे-पत्नी के बारे में

Ajit Pawar Family: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार का परिवार राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय है. चलिए एक नजर डालते हैं उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि पर.

Ajit Pawar Family Details: अजीत पवार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में ताल्लुक रखते थे, जिनकी बारामती और राज्य की राजनीति में गहरी पकड़ थी. उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है. उनके परिवार में कई पीढ़ियों के नेता शामिल हैं, जिनका शरद पवार के राजनीतिक वंश से गहरा संबंध है. अजित पवार के निजी परिवार की बात करें, तो इसमें उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटा पार्थ पवार और जय पवार शामिल हैं. 

पवार परिवार की उत्पत्ति

पवार परिवार की जड़ें ग्रामीण महाराष्ट्र में हैं, जिसका मुख्य केंद्र बारामती है, जो एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और कृषि प्रधान क्षेत्र है. शरद पवार इसी पृष्ठभूमि से उभरे और राज्य के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक बने. समय के साथ शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी राजनीति में अपना वर्चस्व बनाया. अजीत पवार राज्य के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक से आते थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके दो बेटे पार्थ और जय शामिल हैं।

अजित पवार की पत्नी

अजीत पवार का विवाह सुनेत्रा पवार से हुआ था, जो अक्सर राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रमों में उनके साथ रहती थीं. सुनेत्रा उनके राजनीतिक जीवन में हमेशा साथ रही हैं. आपको बता दें कि सुनेत्रा एक समाजसेवी के तौर पर एक्टिव रहती हैं. 

अजित पवार के बेटे

अजीत पवार के दो बेटे हैं. बड़ा बेटे पार्थ पवार, जिन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का प्रयास किया. पार्थ को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इस कारण वो सक्रिय राजनीति से दूर हो गए. वही अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार भी राजनीतिक सक्रियता से कोसों दूर हैं. यानि की ये कहा जा सकता है उनके दोनों बेटे  सार्वजनिक क्षेत्र में बहुत कम एक्टिव हैं. दोनों बेटे बिजनेस करते हैं. 

अजीत पवार के माता-पिता

अनंतराव पवार, जो अजीत पवार के पिता थे और शरद पवार के छोटे भाई थे. अनंतराव पवार ने अपना जीवन कृषि और सामाजिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया क्योंकि वे राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहते थे. वहीं अजित प्यार की मां, आशाताई पवार थीं, जो सार्वजनिक दुनिया से काफी दूर रहना पसंद करती थी. 

क्या है शरद पवार से संबंध?

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार, जिनका अपने भतीजे अजीत पवार के साथ राजनीतिक संबंध रहा है और जो एक भारतीय राजनीतिज्ञ के रूप में कार्यरत हैं. अजीत पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच का संबंध महाराष्ट्र की राजनीति में एक आदर्श रहा है. साल 2023 में एनसीपी का विभाजन हो गया था, क्योंकि दोनों की विचारधाराओं में अंतर था. हालांकि इसके बाद भी दोनों पारिवारिक तौर पर साथ देखे जाते थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST