देखने वाली बात यह है कि क्या वाकई यह अपने पुराने मॉडल और अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर दे पाएगा या नहीं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लुक्स के बारे में. हालांकि, मोटोरोला के तकरीबन स्मार्टफोन्स अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं.
Motorola Edge 70 Fusion Specifications: मोटोरोला अपने एक के बाद एक स्मार्टफोन्स को बाजार में दमदारी के साथ उतार रहा है. हाल ही में मोटोरोला ने अपना अल्ट्रा-थिन’ स्मार्टफोन एज 70 को लॉन्च किया था. अब एक और नए स्मार्टफोन Edge 70 Fusion को लॉन्च करने के लिए तैयार है. एज 70 की इस सीरीस का अपग्रेडेड वर्जन फ्यूसन का शानदार लुक सामने आया है. यह स्मार्टफोन काफी चर्चा में है क्योंकि इससे पहल वाली सीरीज की मार्केट में काफी बिक्री हो रही है.
देखने वाली बात यह है कि क्या वाकई यह अपने पुराने मॉडल और अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर दे पाएगा या नहीं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स और लुक्स के बारे में. हालांकि, मोटोरोला के तकरीबन स्मार्टफोन्स अच्छे फीचर्स के साथ आते हैं.
अभी तक इस फोन को लॉन्च नहीं किया गया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर इसका लुक देखने को मिला है, फोटो YTECHB ने इस नए स्मार्टफोन की फोटो को शेयर किया है, जिसके बाद से इस स्मार्टफोन की फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं. हालांकि, अभी तक मोटोरोला द्वारा Edge 70 Fusion को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लुक्स से समझें तो यह स्मार्टफोन पतला और 4 रियर कैमरा के साथ आता है.
कंपनी द्वारा इसके फीचर्स के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, टेक्नोलॉजी के जानकारों की मानें तो इस स्मार्टफोन में 4 कैमरा मिलेंगे, जोकि 50-50 मेगापिक्सल के साथ आते हैं. वहीं, यह 7000 एमएएच की बैटरी बैकअप के साथ आ सकता है. इसमें आपको 32 एमपी का रियर कैमरा मिलता है साथ ही 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है.
इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये हो सकती है. वहीं, यह मोबाइल 8 और 256 जीबी की स्टोरेज के साथ आपको देखने को मिल सकता है.
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…